“हरियाणवी बोलनी आती है?”…मराठी मजदूर से गुस्से में बोला शख्स, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे

Summary :

भारत विविधताओं में एकता का देश है, यहां कई जाति, धर्म और अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। मगर देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो इस एकता को भंग करने की कोशिश करते हैं। ये (Viral Video) वायरल हो रहा वीडियो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो देश में भाषा, जाति और धर्म को लेकर विवाद छेड़ते हैं। वीडियो में इस शख्स ने भाषा विवाद को अलग ढंग से पेश करके भाईचारे की बात की है। हो सकता है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड हो लेकिन कुछ भी हो, इस वीडियो के जरिए संदेश अच्छा दिया है।…

भारत विविधताओं में एकता का देश है, यहां कई जाति, धर्म और अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। मगर देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो इस एकता को भंग करने की कोशिश करते हैं। ये (Viral Video) वायरल हो रहा वीडियो उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो देश में भाषा, जाति और धर्म को लेकर विवाद छेड़ते हैं। वीडियो में इस शख्स ने भाषा विवाद को अलग ढंग से पेश करके भाईचारे की बात की है। हो सकता है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड हो लेकिन कुछ भी हो, इस वीडियो के जरिए संदेश अच्छा दिया है। जहां महाराष्ट्र में भाषा को लेकर तनाव चल रहा है, वहीं हरियाणा से एक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने भाषाई विवाद के बजाय प्रेम, अपनत्व और भारतीयता कि भावना सिखाई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

“जो मन करें करों, तुम्हारा देश है ये भारत”

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच हरियाणा से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को मनु शर्मा नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनु खेत में काम कर रहे हैं मजदूरों से हरियाणवी टोन में पूछता है, “महाराष्ट्र से कौन है भाई यहां ?” इस पर एक मजदूर जवाब देते हुए कहता है, “मैं हूं।” तो वह उसको पास बुलाते हैं और पूछते है कि “कौन-से गांव का है ?” शख्स कहता है “मैं नासिक का हूं।” फिर उससे कहा जाता है “हरियाणवी में बात कर”, माहौल पूरा शांत हो जाता है और मजदूर तनाव में आकर कहता है कि उसे हरियाणवी नहीं आती। तभी मनु शर्मा गुस्से में कहते हैं “यहां कैसे आया, यहां कैसे काम कर रहा हैं”, थोड़ी देर सन्नाटा छा जाता हैं फिर वह मुस्कुराते हुए मजदूर को गले लगते हैं और कहते हैं कि “अगर तुम काम नहीं करोगे तो कौन करेगा?”, जो मन करें करों, तुम्हारा देश है ये भारत, तुम जहां चाहे करो।” वीडियो के अंत में जो संदेश दिया है कि भारत में सभी को बराबर का हक़ है, इसने लोगों का दिल जीत लिया।

 

यहां देखें Viral Video: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manu Sharma (@notthatmanusharma)

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @notthatmanusharma नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक  8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा “ये भाषा विवाद करने वालों के मुंह पर तमाचा है।” दूसरे यूजर ने लिखा “बहुत ही अच्छा संदेश दिया है।” तीसरे यूजर ने लिखा “दिल छू लिया भाई।” इसी तरह तमाम लोग मनु शर्मा की तारीफ़ कर रहे हैं और भाषा विवाद करने वालों को फटकार लगा रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद ये स्क्रिप्टेड हो लेकिन जो भी हो, संदेश अच्छा दिया गया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।