आपने कभी रसगुल्ला चाय पिया है? वीडियो सामने आने पर लोगों ने दिए गजब रिएक्शन

Summary :

वायरल क्लिप के साथ लिखा गया है “मेरी टाइमलाइन पर रसगुल्ले और चाय के दीवानों को टारगेट कर रही हूं, क्या आपने इस रसगुल्ला चाय को सीधे आपनू अमदवाद से प्राप्त किया है, मिठास फैलाओ। इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस देश में बहुत से लोग चाय पीने का आनंद लेते हैं। यहां बातें और चाय की चुस्कियां हमेशा एक साथ चलती रहती हैं। अब चाय की कई किस्में उपलब्ध हैं। केसर और फलों के स्वाद वाली चाय। चाय से जुड़े प्रयोग अक्सर लोगों के बीच देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई ग्राहकों को रसगुल्ले से भरी चाय परोस रहा है। इस वीडियो को देखकर ऑनलाइन हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं।वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि चाय से पहले कुल्हड़ की चाय में रसगुल्ला  कैसे डाला जाता है। यह वीडियो गुजरात की है, जो जानकारी के आधार पर बताया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में गजब का गुस्सा है। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को सही भी बता रहे है। 

सोशल मीडिया पर @MFuturewala हैंडल से ये ट्रेंडिंग वीडियो पोस्ट किया गया है। वायरल क्लिप के साथ लिखा गया है “मेरी टाइमलाइन पर रसगुल्ले और चाय के दीवानों को टारगेट कर रही हूं, क्या आपने इस रसगुल्ला चाय को सीधे आपनू अमदवाद से प्राप्त किया है, मिठास फैलाओ। इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर एक साथ कई लोगों के कमेंट्स देखे जा सकते हैं। 
लोगों के कमेंट देखें: 
एक यूजर लिखता है ‘वाह, आपको भी सलाम.. चरण कहा है आपके’। एक और लिखता है ‘यार यह दिलचस्प लग रहा है’। एक और लिखता है ‘बिल्कुल नहीं, मैं अपनी चाय खराब नहीं कर सकता’। एक और लिखता है ‘आप ऐसे क्यों हैं मिस्टर फ्यूचरवाला!’। एक और लिखता है ‘आप चाय के दीवाने हैं या रसगुल्ले के? बताओ बताओ’। वैसे इस चाय के बारें में आपका क्या सोचना है? 

Desk Team