वैसे तो ग्रीन टी का उपयोग मोटापा कम करने के लिए सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। इसके अलावा ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा यदि आप ग्रीन टी को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आती है और इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से गजब का निखार मिलता है। तो आइए जानें ग्रीन टी फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका…

1.ड्राई स्किन के लिए लाभकारी
यदि आपकी स्किन भी सूखी है तो ऐसे में आपको ग्रीन टी से बना हुए पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाएगी। इसके लिए आप दो चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। लेकिन ध्यान रखें हफ्ते में इस पैक का इस्तेमाल दो बार से ज्यादा न करें।

2.पिंपल से छुटकारा
पिंपल से निजात पाने के लिए दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब फेस को अच्छी तरह धोकर साफ करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद इसे सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

3.ऑयली स्किन में फायदेमंद
जिन भी लोगों की फॉरहेड, नाक और गाल के जगह की स्किन ज्यादा ऑयली होती है और बाकि स्किन नार्मल रहती है। ऐसे लोगों की स्किन के लिए संतरे के छिलके और ग्रीन टी का फेस पैक फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच शहद, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें अब इन सभी चीज़ों को मिस्क कर इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसके सुखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटा दें।



Download Android App
Download iOS App



