कई बार सोते समय ऐसे सपने आ जाते हैं जिनके अर्थ बारे में कुछ पता ही नहीं होता है और न ही सोचा होता है।इसी क्रम में होली को लेकर कई सपने आते हैं। जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार, होली संबंधित सपने देखने का अर्थ।

यदि सपने में दूसरों को होली खेलते हुए देखें तो यह बहुत शुभ होता है। यह कोई अच्छी खबर मिलने का इशारा होता है।
अविवाहित लोगों को होली या रंगो का सपना आए या होली खेलते हुए ऐसा सपना आए तो उन्हें जल्दी ही लाइफ पार्टनर मिल जाता है।
अगर किसी व्यक्ति को सपने में होलिका दहन दिखाता है तो इस बात संकेत है कि जल्द ही आपके घर में कोई खुशखबरी आने वाली है। इसके अलावा अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

अगर कोई व्यक्ति सपने में गुलाबी रंग से होली खेलते खुद को देखते हा तो इसका मतलब है कि आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। वहीं, अगर कोई खुद को लाल रंग से होली खेलते देखते हैं तो इस तरह के सपने का मतलब है कि आपको थोड़ा सजग रहने की जरुरत है। वरना आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
यदि सपने में कोई व्यक्ति काले रंग से होली खेलते हुए दिखे तो यह अच्छा नहीं है। यह संकेत है कि जातक को किसी समस्या करना पड़ सकता है।

यदि सपने में पीले रंग से होली खेलते हुए देखें तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।
अगर आप सपने में खुद रंगो के साथ खेलते हुए देखें तो ये सपना अशुभ होता है
अगर आपको इस तरह का सपना देखे, तो थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। बिना वजह किसी से उलझने से बचना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



