पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ा तो घोड़े पर ऑफिस पहुंचा युवक, फॉर्मल लुक वाला Video हुआ वायरल; लोगों ने लिए खूब मजे

Horse ride to office viral video

Horse ride to office viral video: मिडिल ईस्ट की लड़ाई का असर अब भारत में भी साफ़ दिखाई दे रहा है। इसी बीच पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं, जो आम लोगों की जेब पर ऐसा असर डाला है कि अब लोग नए-नए जुगाड़ खोजने लगे हैं। मध्य प्रदेश के देवास से एक ऐसा ही दिलचस्प घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दी है। यहां एक युवक ने महंगे पेट्रोल से बचने के लिए अपनी गाड़ी छोड़ दी और घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया।

Horse ride to office viral video: एमपी के देवास की घटना

देवास के राधागंज इलाके में रहने वाले गोपाल ठाकुर, जो एयू फाइनेंस कलेक्शन में काम करते हैं, उस दिन जब अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचे तो वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। घंटों इंतजार करने के बजाय उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला लिया। गोपाल वापस घर लौटे और अपनी गाड़ी की जगह घोड़े को चुना और उसी पर सवार होकर ऑफिस निकल पड़े। video credit- @RealPushprajX

formal dress horse riding office: घोड़े पर ऑफिस पहुंचे गोपाल का अनोखा अंदाज़

गोपाल का यह अंदाज इतना अलग और मजेदार था कि रास्ते में जो भी उन्हें देखता, बस देखता ही रह जाता। फॉर्मल कपड़े, गले में कंपनी का आईडी कार्ड और सवारी के तौर पर घोड़ा—यह कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आया। किसी ने वीडियो बना लिया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

petrol price hike funny video: पेट्रोल महंगाई पर ‘घोड़ा स्टाइल’

लोग इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। कोई इसे ‘देसी जुगाड़’ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि अगर पेट्रोल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो आने वाले समय में सड़कों पर घोड़े ही नजर आएंगे। फिलहाल, गोपाल ठाकुर का यह अनोखा तरीका लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला रहा है और साथ ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर एक हल्का-फुल्का तंज भी कस रहा है।

ALSO READ: ‘सिलेंडर गायब, जनता बेहाल…’, BJP सरकार पर निशाना साधते हुए AAP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।