कैसा दिखता हैं रॉकेट लॉन्‍चिंग का आसमान से नजारा? प्‍लेन से जा रहे यात्री ने बनाया दिल छू लेने वाला वीडियो!

Summary :

18 फरवरी को एक शेयर किये गए वीडियो को अब वायरल होते हुए देखा जा रहा हैं जिसमे एक प्लेन में बैठे व्यक्ति ने शूट किया हैं जिसमे उसने एक रॉकेट लांच को दिखाया हैं देखते ही देखते ये वीडियो लोगो के मन को भा चुकी हैं।

हम में से कई लोग अक्सर हवाई जहाज से यात्रा करते हैं। और आसमान में होने वाली कई एक्टविटीज को अपने कैमरा में कैद कर लेते हैं। और जो नहीं कर पाते वे इसके लिए उत्साहित रहते हैं। ज्‍यादातर लोग चाहते हैं कि उन्‍हें विंडो सीट मिले ताकि खूबसूरत महासागरों, पहाड़ी क्षेत्रों, बादलों, रात के समय आकाश का चमकता नजरा उन्हें देखने को मिल सकें। 
जैसे ही हमें इस तरह के दृश्‍य नजर आते हैं, वैसे ही हम तुरंत कैमरा निकालकर उसे कैप्‍चर करना पसंद करते हैं। हाल ही में एक पैसेंजर ने भी यही कोशिश की और एक दुर्लभ दृश्‍य उसके कैमरे में कैद हो गया। जी हाँ…! शख्‍स ने उस पल को कैमरे में कैद कर लिया जब एक रॉकेट लॉन्‍च किया जा रहा था। उसके कैमरे से लिया गया ये दृश्य इतना खूबसूरत था कि देखते ही देखते ये पल भर में वायरल हो गया। 

आमतौर पर रॉकेट की लॉन्चिंग की तस्‍वीरें आती हैं, उन्‍हें हम देखकर रोमांच‍ित हो जाते हैं। आसमान में रॉकेट को उड़ते देख मन झूम उठता है, लेकिन किसी ने रॉकेट को आसमान से कैप्‍चर शायद ही किया हो। इस शख्‍स ने वह अद्भुत दृश्‍य रिकॉर्ड कर यह कमी भी पूरी कर दी। इंस्‍टाग्राम पर @plane.focus पेज पर शेयर इस वीडियो में आप अंतर‍िक्ष केंद्र से रॉकेट लॉन्चिंग का लाइव नजारा देख सकते हैं। जैसे ही उसे लॉन्‍च किया जाता है, एक धुआं सा उठता है और रॉकेट आसमान की ओर आता नजर आता है। फ‍िर कुछ सेकेंड में ही वह अंतर‍िक्ष में विलुप्‍त हो जाता है।
70 लाख से भी ज्‍यादा बार देखा जा चूका हैं वीडियो
क्लिप शेयर करते हुए शख्‍स ने कैप्‍शन में लिखा, “जब आप विमान में हों और गलती से रॉकेट लॉन्च हो जाए.” वीडियो मूल रूप से टिकटॉक पर @chefpinkpr द्वारा साझा किया गया था। जिसे 3 महीने पहले 18 फरवरी को शेयर किया गया था लेकिन यह वीडियो फ‍िर से अब वायरल हो रहा है। अब तक इसे पूरे 70 लाख से भी ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। तकरीबन 7 लाख लोगों के लाइक्‍स इसे मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने कमेंट किए और इस अनुभव को शानदार व रोमांचक बताया हैं। 

Desk Team