यहां जानें नाभि पर कौन-सा तेल लगाने से दूर होती है कौन-सी बीमारी

Summary :

आप और हम सभी के घरों में बीमारियों के बचाव के लिए कई तरह-तरह की चीजें मौजूद हैं जिनमें से नाभि पर तेल लगाना भी शामिल है।

आप और हम सभी के घरों में बीमारियों के बचाव के लिए कई तरह-तरह की चीजें मौजूद हैं जिनमें से नाभि पर तेल लगाना भी शामिल है। वैसे तो भारत में तेल मालिश को एक पारंपरिक चिकित्सा का एक बेहद जरूरी हिस्सा माना जाता है और आज भी ये उपाय कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए और लडऩे में करागर है। 
आज तक आपने तेल से शरीर या सिर की मालिश के बारे में सुना होगा,मगर बता दें कि नाभि पर भी तेल लगाने से आप स्वस्थ और निरोगी बन सकते हैं। क्योंकि नाभि को हमारे शरीर का वो जादूई बिंदु माना जाता है जिसकी मदद से कई सारी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। 
वैसे नाभि पर तेल लगाने का ये उपाय बहुत आसान है और इसके कई सारे फायदे भी है,लेकिन इससे पहले आपके लिए ये जानना ज्यादा जरूरी है कि नाभि पर कौन-सा तेल लगाने से क्या फायदा मिलता है। 
इस तरह लगाएं नाभि पर तेल
नाभि के अंदर और इसके आसपास कुछ तेल की बूंदें डाल लें। आप चाहे तो रूई में तेल लगाकर भी नाभि के अंदर तेल लगा सकते हैं। इसे आप अब करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें।
नाभि में तेल लगाने के फायदे
बता दें कि नाभि के पीछे पेकोटि ग्रंथि पाई जाती है। ये पेकोटि ग्लैंड शरीर की कई नसों,ऊतकों और अंगों से जुड़ी होती है। पेकोटि ग्रंथि काफी ज्यादा शक्तिशाली भी होती है। नाभि पर तेल लगाने से पेकोटि ग्रंथि के तेल को अवशेषित करने के बाद मानसिक और शरीरिक रूप से अच्छा महसूस होता है। इसके साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने,तनाव दूर करने और पाचन में सुधार लाने जैसे लाभ नाभि पर तेल लगाने से मिलते हैं। 

1.पिम्पल्स के लिए नीम का तेल
नीम का उपाय स्किन संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने का सबसे असरदार उपाय माना जाता है। यदि आपके चेहरे पर पिम्पल्स हो गए है तो इसके लिए नीम का तेल काफी लाभदायक होगा। मुहांसों से निजात पाने के लिए रोजाना नाभि पर कुछ बूदें नीम के तेल की जरूर लगानी चाहिए। इससे आपको जल्द ही मुहांसों से छुटकारा मिलेगा। 
2.बादाम का तेल दे चमकदार त्वचा
ज्यादातर बार तनाव और काम के बोझ की वजह से कई सारे लोग अपनी स्किन की केयर नहीं कर पाते हैं जिस वजह से चेहरा बेजान और मुरझाया हुआ लगने लगता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल करके ठीक किया जा सकता है। अगर आप जल्दी से जल्दी अपा चेहरा चमकदार पाने की ख्वाहिश रखती हैं तो आपको रोजाना नाभि में बादाम का तेल लगाना चाहिए। 
3.रूखे और फटे होंठों के लिए सरसों का तेल
बहुत सारे लोग रूखे और फटे होंठों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। क्योंकि रूखे और फटे होंठों में बहुत चीस भी लगती है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप हर रोज अपनी नाभि पर सरसों का तेल लगाएं। इसको कर लेने से आपकी फटी एडियों और रूखी त्वचा की परेशानी दूर होगी। 
4.प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए नारियल का तेल
भारत में हर घर में इस्तेमाल किए जानें वाला नारियल का तेल बालों से लेकर खाना बनाने तक के लिए प्रयोग किया जाता है। नारियल तेल ही कुछ बूंदें नाभि में लगाने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। 
5.मुलायम त्‍वचा के लिए घी लगाएं 
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सख्त है तो आपको नाभि पर घी लगाना चाहिए। इससे आपकी स्किन नरम और मुलायम होती है साथ ही चमक भी बढ़ती है। 

Desk Team