आजकल बढ़ता हुआ पेट और कमर पर जरूरत से ज्यादा चर्बी गहरा चिंता का विषय बना हुआ है। पेट की बढ़ती हुई चर्बी न केवल देखने में खराब लगती है बल्कि आप मोटापे की वजह से अनेकों प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं जैसे थायराइड,बीपी और शुगर आदि। तो चलिए आज हम आपको पेट की चर्बी घटाने के कुछ सरल से उपाय बताने वाले हैं जिनकी सहायता से आप जल्द ही बढ़ाते हुए मोटापे से निजात पा सकते हैं।

1.टमी एक्सरसाइज
पीठ के बल लेटकर दोनों पैर ऊपर उठांए। फिर दोनों पैर एक साथ घुटनों से मोडें। करीब 5 सेकेंड तक हाथों से पैरों को जकड़ कर रखें। फिर पैरों को सीधा करें और वापस से 8 से 10 बार दोहराएं।

2.खाते समय पानी
खाना खाते समय पानी का सेवन कभी भी न करें। खाना खाते समय पानी पीने से पानी सही तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पता है। इसके साथ ही फैट बढऩे लगता है।

3.सौंफ वाला पानी
रोजाना एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पानी का सेवन करें। इससे डाइजेशन सुधरता है इसके साथ ही आपके पेट की चर्बी भी कम हो जाती है।
4.एक साथ खाने से बचें
खाने को एक साथ न खाकर बल्कि 2 से 3 घंटे के गैप में खाएं। इससे जल्द ही आपकी टमी का फैट बर्न होगा।

5.ग्रीन टी
ग्रीन टी में पर्याप्त मात्रा में थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है। यह एसिड भूख को कंट्रोल रखने में हमारी मदद करता है।

6.मॉर्निग वॉक
रोजाना 2 से 3 किलोमीटर तक मॉर्निग वॉक जरूर करें। इससे काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती है।

7.शहद
गुनगुना पानीरोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इससे फै ट तेजी से कम होगा।

8.गुनगुना पानी
रोज दिन में कम से कम 3 से 4 गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से मोटापे से जल्द निजात पा सकेंगे।

9.नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है। यह मोटापा और फैट दोनों बर्न करने में आपकी सहायता करता है

10.ब्रेकफास्ट
सुबह में प्रोटीन डाइट वाला ब्रेकफास्ट लें। इसमें अंडा,दूध,केला,और फूट जूस जैसी हेल्दी चीजें शामिल करें।


Download Android App
Download iOS App



