मोटापे का मजाक उड़ाने वालों को कैसे दें जवाब? प्रेमानंद महाराज की सलाह

Summary :

मोटापे के मजाक पर प्रेमानंद महाराज का सटीक उत्तर

अगर कोई आपके मोटापे का मज़ाक उड़ाए तो आपको बुरा लगना स्वाभाविक है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज ने बताया कि ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज बार-बार कहते हैं कि किसी भी परिस्थिति में मन की शांति बनाए रखना सबसे ज़रूरी है। जो लोग आपका मज़ाक उड़ाते हैं, उन पर गुस्सा करना आपकी आत्मा को ही परेशान करता है।

धैर्य और संयम रखें, क्योंकि शरीर परमात्मा का दिया हुआ है. जैसा भी है, पहले उसे स्वीकार करें, और फिर अगर सुधार करना है तो प्रेम से करें, न कि नफ़रत या शर्मिंदगी से.

प्रेमानंद महाराज ने बताए ज़िंदगी बदलने के ख़ास तरीके

स्वयं को स्वीकार करने की आदत बनाएं क्योंकि अगर कोई आपकी हंसी उड़ाता है, तो आप भी उसकी हंसी उड़ाएं यह सही मार्ग नहीं है.

प्रेमानंद महाराज कहते हैं, “जो जैसा है, वैसा दिखता है और जो जैसा सोचता है, वैसा बनता है. इसलिए बोलने वाले के स्तर पर न उतरें।

अच्छी संगति में रहें क्योंकि प्रेमानंद महाराज हमेशा सत्संग की महिमा बताते हैं. नकारात्मकता से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अच्छे लोगों की संगति में रहें.

मजाक को गंभीरता से न लें क्योंकि कई बार लोग यूं ही कुछ कह देते हैं. हर बात दिल पर लेने से आप ही दुखी होंगे. “जिसने जैसा बोया है, उसे वैसा फल मिलेगा” यह कर्म सिद्धांत है.

भगवान पर विश्वास रखें क्योंकि प्रेमानंद महाराज के अनुसार, सब कुछ भगवान की मर्ज़ी से होता है. अगर कोई आपका मजाक उड़ाता है, तो वह अपने कर्मों का बोझ बढ़ा रहा है. आप बस भगवान की तरफ़ देखिए.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।