जान हथेली पर रख कर यहां सैंकड़ो की संख्या में पाले जाते हैं बिच्छू, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Summary :

यह वीडियो एक मीनट का है, इसमें देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल में अनगिनत संख्या में बिच्छू मौजूद हैं। उन्हें पाला जा रहा है, समय-समय पर उन्हें खाना खिलाया जाता है। हालांकि अभी ये बिच्छू छोटे हैं लेकिन जब ये थोड़े बड़े हो जाएंगे तो

अक्सर लोग कुत्ते और बिल्ली पालते है या फिर अपने पाशूपालन के लिए गाय और भैंस भी पालते है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को बिच्छू पालते देखा है? आप भी सोच रहे होगें की हम क्या बात कर रहे है। क्योंकि बिच्छू तो जहरीले होते है और इंसान के लिए खतरनाक होते भी होते है आदि।  लेकिन अगर हम आपको बताएं की एक जगह पर एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में बिच्छुओं को पाल रखा है तो शायद आप के होश ही उड़ जाए लेकिन ये सच है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर  @fasc1nate नाम के यूजर ने भेजा है। जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे है। ये वीडियो एक मीनट का है, इसमें देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल में अनगिनत संख्या में बिच्छू मौजूद हैं। उन्हें पाला जा रहा है, समय-समय पर उन्हें खाना खिलाया जाता है। हालांकि अभी ये बिच्छू छोटे हैं लेकिन जब ये थोड़े बड़े हो जाएंगे तो इन्हें लैब में ले जाया जाएगा और इनके शरीर से इनका जहर निकाला जाएगा। दावा किया जाता है कि एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 8 करोड़ रुपये से भी अधिक होती है। गौरतलब है कि एक बिच्छू के शरीर से महज दो बूंद ही जहर निकल पाता है।

मालूम हो, सोशल मीडिया पर इतनी तादाद में बिच्छुओं के वायरल वीडियो पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर लिखता है-“तुम सच में अपने फोन के साथ यहां चल रहे हो?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- “रिसर्चर कैंसर सेल्स को लक्षित करने और खत्म करने की क्षमता के लिए बिच्छू के जहर पर जांच कर रहे हैं”। जबकि एक अन्य यूजर लिखता है- “इतने बिच्छुओं को एक साथ देखना डरावना और मजेदार है, कौन जानता था कि बिच्छुओं का मेडिकल उपयोग इतना जरूरी हो सकता है?”

Ritika Jangid