पति और पत्नी का रिस्ता सबसे प्यारा होता है। इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए पति-पत्नी आपस में एक दूसरे को कुछ उपहार देते है। किसी भी दंपति के लिए शादी उनके जीवन में सबसे यादगार पल होता है। अब एक कपल ने अपने इस पल के सालगिरह को और यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जो अब सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक पति ने अपने शादी के 50वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए 12 लाख सूरजमुखी के फूल उपहार में दिए। जिसके बाद अब ये मामला तेजी से वायरल हो रहा है। पति ने पत्नी को 50वीं शादी की सालगिरह पर 12 लाख सूरजमुखी तोहफे में दिए। जिसके बाद उनसे पूछे जाने पर वो कहते है प्यार के लिए कुछ भी किया जा सकता है।

आपने ऐसे लोगों को देखा होगा, जो प्यार में जन्म-जन्म के कसम खाते है और काफी ऐसी बाते करते है, जिससे उनकी प्रेमिका खुश हो जाएं। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि उम्र बढ़ने के बाद प्यार पाने का कौन सा तरीका है तो यह जोड़ी आपको एक अच्छा रास्ता बता सकती है।
.jpg)
एक पति ने अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाते हुए अपनी पत्नी को एक दिल खुश करने वाला तोहफा दिया। शादी की सालगिरह के उपहार के रूप में कुल 1.2 मिलियन सूरजमुखी तैयार किए गए थे। जानकारी के अनुसार वो अमेरिका में एक किसान है और अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए ये सब किया।

बताया गया कि इसके लिए 80 एकड़ जमीन पर फूलों की खेती की गई। चमकदार सूरजमुखी का एक खेत देखकर उसकी पत्नी बहुत खुश हुई। महिला ने कहा “उन्होंने मुझे बहुत खास महसूस कराया, कि सूरजमुखी से बेहतर शादी की सालगिरह का कोई उपहार नहीं है”। अब इस मामले को जो भी जान रहा है। वो इन कपल को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



