ट्रैफिक पुलिस की ‘दरियादिली’ देख, लोगों ने कहा ये हैं असली ‘हीरो’

Summary :

इंटनेट की दुनिया में हैदराबाद के एक टै्रफिक इंस्पेक्टर की जमकर तारीफ हो रही है। बीते शुक्रवार के दिन हैदराबाद में भारी बारिश होने की वजह से एलबी नगर की एक सड़क पर खूब सारा पानी भर गया था।

इंटनेट की दुनिया में हैदराबाद के एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जमकर तारीफ हो रही है। बीते शुक्रवार के दिन हैदराबाद में भारी बारिश होने की वजह से एलबी नगर की एक सड़क पर खूब सारा पानी भर गया था। उसी दौरान वहां से एक शख्स को जाना था लेकिन उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था जिसकी वजह से वह पानी में चल नहीं सकते थे। 
ऐसे में वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उस शख्स को अपनी पीठ पर उठाकर उन्हें रास्ता पार करवाया। अब ट्रैफिक पुलिस की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है लोग उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। 
यहाँ देखें विडियो…

एएनआई के अनुसार ट्रैफिक पुलिस का नाम ए नागामल्लू बताया जा रहा है। जिन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता करते हुए उन्हें पानी से भरी सड़क पार करवाई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे ये ट्रेफिक पुलिस वाला पानी के बीच में से बुजुर्ग को अपनी पीठ पर बैठाकर सूखी जगह पर ले गया।
बता दें कि ए नागामल्लू जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन…



Desk Team