स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे कुछ सपने हैं जिसके द्वारा आने वाले शुभ और अशुभ समय का संकेत मिल जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना सेहत और धन के लिए अच्छा नहीं माना जाता। यानी ऐसे सपने यदि दिखाइ दें तो सेहत और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सपने में काली बिल्ली देखना भी एक ऐसा स्वप्न है जो इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाला समय शुभ होगा या अशुभ।
ऐसा माना जाता है कि सपनों के माध्यम से व्यक्ति के वर्तमान तथा निकट भविष्य के बारे में संकेत मिलता है।
बिल्ली का घर में बार-बार आना अच्छा नहीं माना जाता है। बिल्ली का कहीं भी दिखना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार बिल्ली से जुड़ी कुछ बातें हानि और अशुभ घटना का संकेत देती हैं।हालांकि शकुनशास्त्र में काली बिल्ली से जुड़े कुछ शुभ संकेत भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं काली बिल्ली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत के बारे में।

सपने में काली बिल्ली देखना- सपने में काली बिल्ली देखना इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में धन लाभ हो सकता है।
यदि सपने काली बिल्ली को अपने ऊपर या किसी अन्य पर हमला करते देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ये किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है। ऐसा हो तो भविष्य में आप पर कोई संकट आ सकता है।परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है या धन हानि के योग भी बन सकते हैं।

उपाय-अगर सपने में किसी को काली बिल्ली दिखाई दे तो उस व्यक्ति को शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।

वही अगर सपने में आपको किसी भई जानवर की काली परछाई दिखाई दे तो –
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में काली परछाईं देखते हैं तो ये किसी बड़े खतरे, मृत्यु, शोक, अस्वीकृति, घृणा, रहस्य, अंधकार, जेल होने के संकेत देता है।
असल जिंदगी में काली बिल्लियों को आपस में लड़ते देखना घर मे कलेश होने का संकेत देता है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं


Download Android App
Download iOS App



