घर के बड़े-बुजुर्गों अक्सर किसी के बाहर जाने पर कुछ काम करने से मना करते हैं। आज हम आप को बताएंगे ऐसे ही कुछ कामों के बारे में, जो पति के बाहर जाने के बाद सुहागिनों को नहीं करने चाहिए।

पति के घर से जाने पर भूलकर भी न करें ये काम
झाड़ू ना लगाएं- सबसे पहले आता है झाड़ू लगाना। पति के घर से बाहर जाने पर घर में झाड़ू ना लगाएं। वैसे तो कहा जाता है कि घर से किसी भी सदस्य के बाहर जाने पर झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना जाने वाले के रास्ते में रुकावट लाता है।

बाल न धोएं- ऐसी मान्यता है कि पति जब घर से बाहर किसी काम से जाता है तो महिलाओं को न तो एक दम से बाल धोने चाहिए और न ही बालों को खोलकर झाड़ना चाहिए।अगर कोई महिला ऐसा करती है तो इससे आपसी रिश्तों पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही, धन की कमी होने लगती है।

श्रृंगार न उतारें -यदि आपके पति किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाएं या फिर रोजाना की तरह ऑफिस जाएं तो उनके जाने के तुरंत बाद आपको एकदम से चूड़ी या बिंदी न उतारें। ये बहुत ही अपशगुन होता है।सुहागिन महिलाओं के लिए ये करना अच्छा नहीं माना गया है।कुछ देर बीत जाने के बाद ही ऐसा कोई काम करें।
पानी से धुलाई करना- घर में पानी डालकर धुलाई तब की जाती है, जब घर में कोई अनहोनी हो जाती है। इसलिए घर से पति के जाने के बाद भूलकर भी न पानी उडेलें।

गीले बालों में भूलकर भी सिंदूर न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि गीले बालों में सिंदूर के बह जाने का डर रहता है, जो कि अशुभ माना जाता है।बालों के ठीक से सूख जाने के बाद ही सिंदूर लगाएं।

तेल लगाना-पति के घर से जाने के बाद महिलाओं को तेल का प्रयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अच्छा शगुन नहीं माना जाता। लोग मानते हैं ऐसा करने से पति की आयु कम होती है।


Download Android App
Download iOS App



