कई बार टेडी बियर गंदा हो जाता है, ऐसे में अगर इसे साफ करने के लिए धोना चाहते हैं तो कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है
टेडी बियर सॉफ्ट मटेरियल का होता है, इसलिए इसे हाथों से ही धोएं। मशीन वॉश से यह खराब हो सकते हैं
इसे किसी माइल्ड डिटरजेंट से ही वॉश करें, टफ डिटरजेंट इसका फैब्रिक खराब कर सकता है
ज्यादा गंदा हो तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धोएं
गुनगुने पानी से इसके किटाणु भी खत्म हो जाएंगे
धोने के बाद टेडी बियर को अच्छी तरह हवादार जगह पर सूखने के लिए रखें
ध्यान दें कि यह अच्छी तरह से सूख जाए, नहीं तो इसमें से सीलन की बदबू आ सकती है
अगर टेडी बियर फर वाला है तो इसे सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करके साफ करें


Download Android App
Download iOS App











