मनुष्य अपनी पूरी जिंदगी सुखों के साथ व्यतीत करने के लिया न जाने कितने जतन करता है। बहुत बार तो ऐसा भी होता है इन सभी मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए जब इंसान कर्ज लेने को भी मजबूर हो जाता है। मगर कर्ज लेना जितना आसान है उसे चुका पाना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार तो हमारा पूरा जीवन सिर्फ और सिर्फ कर्जा उतारने में ही निकल जाता है। यदि आप भी अपने ऊपर आए कर्ज से परेशान है तो जरूर घर रहकर जरूर करें ये कुछ सरल उपाए…

1. करें हनुमानजी की पूजा
वैसे तो कभी कर्ज लेना नहीं चाहिए,मगर बहुत जरूरी हो तो किसी से कर्ज लेने के लिए सबसे अच्छा दिन बुधवार माना। दरअसल बुधवार को लिया कर्जा कभी इंसान के सिर पर भार बनकर नहीं बैठता है। जबकि कर्ज उतारने का सबसे अच्छा दिन मंगलवार है। इस दिन हनुमानजी की पूजा और कृपा से आपके ऊपर से सारा कर्ज का भार उतर जाता है।

2.दान करें लाल मसूर
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। इससे धीरे-धीरे कर्ज कम हो सकता है। इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल का दान करें। इसके अलावा हरे रंग के गणपति मुख्य द्वार पर आगे-पीछे दोनों तरफ लगाएं और वास्तु के अनुसार ईशान कोण को साफ और स्वच्छ रखें।

3.मूंग की दाल का उपाए
कर्जों से मुक्त होने के लिए बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर उसमें थोड़ा गुड़ और घी मिलाएं। इसे किसी गाय को खिला दें, यह उपाए प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से करें। इस उपाय को करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी है।

4.हनुमान चालीसा
यदि आप कर्ज से ज्यादा परेशान हैं तो हनुमान जी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। साथ ही हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

5.शिवजी पर गन्ने का जूस
अगर बार-बार कर्ज उतारने के बाद आप पर फिर चढ़ जाता है तो आप शिवजी पर गन्ने का जूस चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय या फिर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप 108 दिन तक करें। ऐसी मान्यता इस उपाए से करने से आपको धीर-धीरे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।



Download Android App
Download iOS App



