कई बार ऐसा होता है जब हम रास्ते में कहीं जा रहे होते हैं और हमें अचानक से शव यात्रा दिख जाती है। तो ऐसे में माना जाता है कि किसी की अर्थी देखने पर उसे प्रणाम करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। क्योंकि इंसान की मृत्यु हो जाने के बाद आत्मा ईश्वर में लीन हो जाती है। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शव यात्रा देखने पर कुछ खास चीजें करने से इंसान को लाभ हो सकता है।
शव यात्रा दिख जाने पर करें ये उपाए…
1.मान्यता है कि यदि कभी रास्ते में चलते समय कोई शव यात्रा दिख जाए तो आपको तुरंत उस जगह पर खड़े होकर हाथ जोडऩे चाहिए इसके साथ ही मृतक की आत्मा की शंति की कामना भी करनी चाहिए। इससे आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा।

2.यदि आप किसी खास काम से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में कोई अर्थी ले जाते हुए दिखाई दें। तो वहां पर एक सिक्का डाल दें। इसके साथ ही मृतक को प्रणाम करें। इससे आपको आपके कार्य में सफलता मिलेगी।

3.सावन के महीने में शव यात्रा दिखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मरने के बाद आत्मा में शिव लीन हो जाती है। क्योंकि वह निराकार है इसलिए अर्थी नजर आने पर महामृत्युंजय मंत्र या ओम नम: शिवाय मंत्र का 11बार जाप करें। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

4.शास्त्रों के मुताबिक जो इंसान ब्राह्मण की अर्थी उठाता है उसे एक यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी प्रकार ठीक ब्राह्मïण की शव यात्रा देखने से मनुष्य का पूरा दिन अच्छा व्यतीत होता है।

5.अगर रास्ते में जाते समय आपको शव यात्रा दिख जाए तो इसके बाद आपको किसी न किसी जरूरतमंद को दक्षिणा जरूर देनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे आपके सभी अटके हुए काम भी बनने लगते हैं।

6.जिन भी लोगों को हमेशा मानसिक दिक्कत रहती है ऐसे लोगों को शव यात्रा दिखाई दे जानें पर मृतक पर मखाने डालने चाहिए। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।


Download Android App
Download iOS App



