आईआईएम वालों ने किया कुछ इस तरह का Protest जिसे आप भी नहीं भूल पाएंगे

Summary :

आज यानी 19 दिसंबर 2019 के दिन बेंगलुरु में पुलिस ने धारा 144 लगाई। इससे छात्रों को हुई काफी ज्यादा परेशानी आखिरकार वह प्रोटेस्ट करें तो करें कैसे?

आज यानी 19 दिसंबर 2019 के दिन बेंगलुरु में पुलिस ने धारा 144 लगाई। इससे छात्रों को हुई काफी ज्यादा परेशानी आखिरकार वह प्रोटेस्ट करें तो करें कैसे? सब के सब एकजुट कैसे हों? लेकिन बॉस क्रिएटिविटी वाकई जिंदाबाद है। वैसे धारा 144 लगाने के बाद आईआईएम बेंगलुरु के छात्रों ने प्रोटेस्ट करने का एक बेहद अलग सा तरीका निकाला है। 
जूते-चप्पल रखें गेट के बाहर

सभी स्टूडेंट्स ने कैंपस के मैन गेट के बाहर अपने जूते-चप्पल रख दिए। जबकि खुद गेट की दूसरी ओर रहे। मतलब कैंपस के अंदर। पुलिस ने बताया कि यदि वो बाहर आए तो उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। ऐसे में इन छात्रों के जूते-चप्पल ने विरोध की शक्ल ले ली। 
आईआईएम वालों की इस क्रिएटिविटी का वीडियो आया सामने। 

इस वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया…

Desk Team