इन दिनों सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन गया है और बहुत से सोशल मीडिया एप्लीकेशन ऐसे बिना दिन गुजारना काफी मुश्किल है। टिक-टॉक भी ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स में से एक है जहां लोग घंटों समय बिताते है।

आये दिन टिक टॉक पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है और लोग इन वीडियोस में खूब दिलचस्पी भी लेते है। लेकिन बहुत से वीडियोस ऐसे भी है जो लोगों को गुमराह करते है और फेक होते है।

हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे दिखाया गया था की ‘गोलगप्पे के पानी में मेंढक’ है। ये वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ और साथ ही इस वीडियो में लोगों को सलाह दी गयी की राह चलते स्ट्रीट फ़ूड खाने से बचें।

वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है की गोलगप्पे वाले के पानी कोई में कोई हरी चीज तैर रही है। इस चीज को मेंढक बता कर वायरल किया गया जबकि असलियत कुछ और ही थी। अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आयी है।

एक टिक-टॉक यूजर ने ही इस वीडियो की सच्चाई का पता लगाते हुए बताया कि पानी में तैर रही वो चीज मेंढक नहीं बल्कि बर्फ है। गर्मियों में गोलगप्पे का पानी को ठंडा बनाये रखने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े डाले जाते है।
अगर इस वीडियो को ध्यान से देखा जाए तोई आप भी इस वीडियो की असलियत समझ सकते है। हमारा निवेदन है की इस तरह के वायरल वीडियोस पर विश्वास करने से पहले थोड़ी जांच पड़ताल जरूर करें।


Download Android App
Download iOS App



