दुनिया के हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि एक दिन आसमान से नोट की बारिश हो। मगर ऐसा असल में कहां होता है। मगर हम आपको आज चीन से सामने आए एक वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे है जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस वायरल वीडियो में आसमान से नोट बरसते हुए दिखाई पड़ रहे थे। उस दौरान वो वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।
चलिए बताते है कि अचानक यूं पैसों की बारिश करने के पीछे क्या वजह थी। दरअसल, पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में एक परिवार ने अपने बच्चे के बर्थडे के मौके पर जमकर नोट उड़ाए थे। परिवार ने अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर लाखों रुपये के नोट फेंके थे। ऐसे में अचानक नोटों की बारिश होते देख वहां मौजूद लोगों में पैसों को लूटने के लिए होड़ मच गई थी।
वायरल वीडियो में भी नीचे खड़े लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए ज्यादा से ज्यादा नोट पकड़ते दिख रहे थे। बता दें कि यह नोटो की बारिश 16 साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी आयोजन के दौरान की गई थी। पार्टी में उन लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया था।
जब सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए तभी परिवार के सदस्यों ने बालकनी से नोट उड़ाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो किसी ने इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद उस वीडियो पर दुनियाभर के लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए थे। बताया गया था कि परिवार ने 20,000 युआन (2 लाख 40 हजार रुपये से अधिक) उड़ाए थे। बालकनी में परिवार के सदस्यों को नोटों की गड्डियों के साथ दिखाया गया।
बालकनी के नीचे पैसों को लूटने के लिए कुछ लोग प्लास्टिक के टब को हाथ में पकड़े हुए खड़े थे। इन टब में नोट भरे हुए थे। कई चीनी यूजर्स ने कहा था कि ये हमारी संस्कृति नहीं है। एक यूजर ने लिखा- अगर पैसे देना ही था तो सम्मानजनक तरीके से देते। दूसरे ने लिखा- परिवार अपनी संपत्ति दिखा रहा है। ऐसे की कई लोगों ने इस वीडियो पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।


Download Android App
Download iOS App







