शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का क्रेज लोगों के बीच बड़ी संख्या में देखा जा सकता है। आज हर युवा शादी से पहले यही सोचता है कि वह प्री वेडिंग शूट कराने के लिए किसी पहाड़ी इलाके, किसी राजशाही जगह या गोवा जाएं। अब प्री वेडिंग शूट से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कपल बर्फीली जगह पर शूट कराने के लिए गए थे लेकिन वहां जो हुआ उसके बाद लोगों की उन्हीं खूब खरी खोटी सुननी पड़ीं।
बर्फीली जगह पर इंफ्लूएंसर ने कराया शूट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आर्या नामक अकाउंट ने ये वीडियो शेयर की है। बिहाइंड द सीन फुटेज में देखा जा सकता है कि इस फोटोशूट को करने के लिए आर्या बर्फीली जगह पर कितनी मुश्किल से गुजरीं। कंबल में लिपटी और कड़कड़ाती ठंड को सहते हुए, आर्या ने शूटिंग पूरी की। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “पीओवी: स्पीति घाटी में प्री-वेडिंग के लिए -22 डिग्री सेल्सियस में मरना”। उन्होंने बताया कि वो इस दौरान कैसा महसूस कर रही थी, जैसे हाथों पर कोई एसिड डाला जा रहा हो और भयानक ठंड से उन्हें हाइपोथर्मिया हो गया।
View this post on Instagram
ये वीडियो @aaryavora अकाउंट ने शेयर किया है।
लोगों ने कहा-पागलपन
फिजिकली मुश्किलों का सामना करने के बावजूद, आर्या और उनके मंगेतर, रंजीत श्रीनिवास और उनके दोस्तों ने बेहद ठंडे तापमान में शूटिंग पूरी की। लेकिन जैसे ही ये वीडियो यूजर्स के बीच पहुंचा उन्होंने इतनी ठंड में रिकॉर्ड कराने को बेवाकूफी बताया। महज दो सेकंड के वीडियो को देख यूजर्स जमकर ट्रोल करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इससे साबित होता है कि इंस्टाग्राम फीड करना आपके स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी है। जबकि अन्य ने लिखा, ये पागलपन है और आत्महत्या करने जैसा है। वहीं एक यूजर ने लिखा, तुम कई लेयर्स वाले कपड़े पहनकर भी शूट करा सकती थी।


Download Android App
Download iOS App




