IPL फिनाले देखने पहुंची महिला ने लगाई पुलिसवाले की पिटाई, बारिश के बीच स्टेडियम में हुआ बवाल

Summary :

अहमदाबाद में रविवार को भारी बारिश के चलते मैच नहीं हो पाया. अब आईपीएल 2023 का फाइनल आज खेला जाएगा। मैच टलने के चलते मैदान पर धोनी को देखने आए फैंस काफी निराश हो गए। इस दौरान एक महिला को पुलिसवाले को थप्पड़ मारते हुए भी वीडियो सामने आया है।

बीती शाम आईपीएल 2023 का फिनाले होना था मगर बारिश की वजह से वो टल गया। अहमदाबाद में ताबड़तोड़ बारिश ने पूरे फिनाले के मजे को ही खत्म कर दिया। मैच को देखने के लिए फैंस भारी संख्या में पहुंची थी। मगर मैंच ना होने की वजह से सभी फैंस काफी निराश हो गए। रविवार को स्टेडियम में मैच तो नहीं हुआ मगर कुछ ऐसा जरूर हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो स्टेडियम में उस समय बनाया गया है जब मैदान पर जोरदार बारिश हो रही थी। वीडियो में धोनी की एक फीमेल फैन को ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी की पिटाई करती नजर आ रही है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
दरअसल, इस मैच को लेकर स्टेडियम आए फैंस में से एक महिला फैन ने ऑनड्यूटी पुलिस वाले को पीट दिया। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक पुलिसवाला महिला से थप्पड़ खाता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसवाला कुर्सी पर बैठा है और वो महिला से कुछ बोलता है जिसके बाद वो महिला के हाथ को साइड करता है तो महिला उसे धक्का देती है जिससे वो पुलिसवाला साइड में गिर जाता है।

फिर वो महिला कुर्सी पर बैठ जाती है जिसके बाद वो पुलिसवाला उसके सामने से जाता दिखाई देता है जिसके बाद वो महिला उसे फिर से धक्का देती है। धक्के से वो आगे की साइड कुर्सियों पर गिर जाता है और लास्ट में उठकर वो पुलिसवाला वहां से चुपचुप चला जाता है और वो महिला उसे पीछे से भी लताड़ रही होती है। इस वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर एक शख्स ने दावा किया कि पुलिसवाला नशे की हालत में था और महिला से बदतमीजी कर रहा था। वहीं कुछ लोग महिला पर आरोप लगा रहे हैं कि महिला को ही भला बुरा कह रहे हैं कि वो एक महिला होने का फायदा उठा रही है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है पुलिस वाले ने शराब पी थी या नहीं। वहीं, इस झगड़े की वजह भी सामने नहीं आई है।

Desk Team