क्या आपके यहां भी बर्बाद होता हैं खाना, जानिये ये ट्रिक और बचाइये अन्न की बर्बादी

Summary :

क्या आपके यहां भी रोज़ खाने की बर्बादी हो रही हैं तो आइये जान लीजिये इस महि‍ला ने जो जबरदस्‍त ट्रिक बताई है. यकीनन आप कहेंगे कि सही में आप फ्र‍िज का सही से इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे थे लेकिन इसके बाद आपके घर में भी नहीं फिकेगा खाना।

आपने धर्मग्रंथो से लेकर पुराणों में एक बात ज़रूर सुनी होगी कि जिस घर में अन्न का अनादर होता हैं उस घर में बरकत और खुशिया कभी नहीं आ सकती लेकिन शायद आजकल तो लोग ये बात भूल ही गए हैं की अन्न खाने के लिए होता हैं फेंकने के लिए नहीं और खासतौर पर शहरों में तो ऐसा सबसे ज़्यादा देखने को मिलता हैं मॉडर्न सोच की ओर बढ़ने वाले शायद इस बात को भूल ही चुके हैं की खाना खाओ फेंको नहीं। 
लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि भारत खाने की बर्बादी के मामले में दूसरे नंबर पर है. यहां हर साल 92000 करोड़ रुपये का खाना बर्बाद हो जाता है. अगर आपके यहां भी ऐसी दिक्‍कत है तो एक महिला ने कुछ ट्र‍िक्‍स शेयर किए हैं, जिसका इस्‍तेमाल कर बर्बादी को आप रोक सकते हैं.
जॉर्जिया की रहने वाली सारा बिगर्स ने टिकटॉक यह ट्रिक्‍स शेयर की जो उनके परिवार को खाना बर्बाद करने से रोकती है. आमतौर पर हम खराब होने वाली चीजें फ्र‍िज में ही रखते हैं, लेकिन सारा ने बताया कि वह उन खाद्य पदार्थों को फ्रिज के दरवाजे में रखती है जो सबसे जल्दी समाप्त हो जाते हैं ताकि वह और उसका परिवार खराब होने से पहले उनका उपयोग कर सकें. जैसे फल और सब्‍ज‍ियां. आमतौर पर हम फल और सब्‍ज‍ियों को सबसे न‍िचले हिस्‍से में बने एक डब्‍बे में रखते हैं. जहां हमारी नजर हर बार नहीं जाती लेकिन अगर आप फ्र‍िज के दरवाजे में रखेंगी तो सबकी नजर जाएगी और उसे खाने का मन करेगा.
जाने फ्रिज के किस हिस्से में रखे क्या सामान 
सारा ने कहा, अभी तक दराज के जिस हिस्‍से में आप सब्‍ज‍ियां रखती थीं, वहां ऐसी चीजें रखें जिसकी आमतौर पर कम जरूरत होती है. या जो खाद्य पदार्थ लंबे समय तक चलने वाले होते हैं. क्‍योंकि बार-बार यह दराज आपको देखना नहीं होता. इसलिए दृष्टि से दूर, दिमाग से दूर हो सकती हैं. जैसे आप पनीर, मांस, जैतून और साल्‍सा जैसी बड़ी जार वाली वस्तुएं और ऐसी ही चीजें आप इनमें रख सकती हैं. अंत में, फ्रिज के दरवाजे में मसालों को रखने के बजाय, सारा उन्हें व्यवस्थित करने के लिए एक टर्नटेबल का उपयोग करने की सलाह देती हैं.
अब नहीं बर्बाद करते खाना 
बता दें कि अमेरिका में इन दिनों लोग भोजन को बर्बाद होने से बचाने के लिए मुह‍िम चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह के तरीके शेयर करते हैं. लोगों को जागरूक करते हैं. सारा की यह ट्रिक देखकर लोगों ने उन्‍हें स्‍मार्ट बताया. कुछ ने इस्‍तेमाल के बाद कहा, यह काफी प्रभावशाली है. एक यूजर ने लिखा, मेरे यहां हर दिन कुछ न कुछ फेंक दिया जाता था, लेकिन अब हम कुछ भी बर्बाद नहीं होने देते. उपभोक्ता डेटा फर्म डनहुम्बी के अनुसार, एक तिहाई परिवार पैसे बचाने के लिए एक टाइम का भोजन करना छोड़ रहे हैं या अपने हिस्से का आकार कम कर रहे हैं.

Desk Team