बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हें।
बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की लेकिन इस बार मामला जरा कुछ और है।इस बार ईशा अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का बुरी तरह से शिकार हो गईं।
ईशा ने हाल ही में एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर में वो तरबूज खाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पोमग्रेनेट्स आर सो 2017’। जिसका इशारा उस तस्वीर की ओर था जो उन्होंने साल 2017 में क्लिक करवाई थी।
इस तस्वीर में आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं। तस्वीर पर लिखे कैप्शन का फैंस ने गलत मतलब निकाल लिया और उन्हें लगा कि उन्होंने तरबूज को अनार बता दिया है।
इस तस्वीर में आप कमेंट देख सकते हैं जिसमें एक यूजर लिखते हैं ”यकीनन ईशा ने प्री स्कूल बंक किया होगा”। ऐसे ही कई कमेंट्स आपको ईशा गुप्ता की इस तस्वीर पर मिल जाएगी।
जहां एक यूजर ने उनसे कहा कि आप प्रीक्लास से जरूर बंक करके भागती होंगी तो दूसरे यूजर ने लिखा कि वाटरमेलन हॉटमेलन बन गया। वहीं, लोग उन्हें ठीक से लिखने की भी सलाह देने लगे।
बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब ईशा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। इसके पहले भी वह कई ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा डायरेक्टर जेपी दत्ता की अपकमिंग फिल्म ‘पलटन’ में नजर आएंगी। इससे पहले वह अजय देवगन, इमरान हाशमी स्टारर ‘बादशाहो’ में दिखी थीं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








