कश्मीर की यह लड़की Para-Olympics में देश का नाम रोशन करने को है पूरी तरह तैयार

Summary :

इस समय कश्मीर के हालात कैसे हैं या आगे कैसे होंगे फिलहाल इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता। लेकिन इस बीच एक सबसे अच्छी खबर यह है

इस समय कश्मीर के हालात कैसे हैं या आगे कैसे होंगे फिलहाल इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता। लेकिन इस बीच एक सबसे अच्छी खबर यह है कि कश्मीर की एक लड़की Para-Olympics में हिस्सा लेने वाली है। इस लड़की का नाम इशरत अख्तर है। इशरत का अभी Asia Oceania Wheelchair Basketball Championship में सेलेक्शन हो गया है। वो देश के लिए इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली हैं। 
इशरत बारामुल्ला से हैं… 
इसकी जानकारी केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर के जरिए साझा की है। उन्होंने बताया है कि मिस इशरत अख्तर कश्मीर घाटी के बारामूला ताल्लुकी रखती हैं। वो सेलेक्ट हो गई हैं Asia-Oceania Wheelchair Basketball Championship के लिए। इसके साथ ही अब वो टोक्यो 2020 Para-Olympics के लिए तैयारी करने में लगी हुई हैं। मंत्रालय उन्हें और उनकी टीम को लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।

एनएनआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में इशरत ने कहा कि मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा सपना पूरा हो गया है। मुझे नहीं मालूम था कि मेरा सेलेक्शन हुआ है। पुलिस आई और उन्होंने दरवाजा खटकटाया। उन्होंने बताया फिर हमें जानकारी मिली। अगले दिन वो मुझे एयरपोर्ट लेकर गए और मैं चेन्नई पहुंची। मैं इंडियन आर्मी और पुलिस द्वारा की गई इस सहायता के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।
दरअसल, इस साल नवंबर में Asia Oceania Wheelchair Basketball Championship थाईलैंड में होगी। जब से जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया गया है तभी से वहां पर टेलिफोन सेवाएं ठप हो रखी हैं। इस वजह से फेडरेशन इशरत से संपर्क नहीं कर पा रही थी। 
कोच ने दी आर्मी को फोटो…
इशरत के कोच ने फेसबुक के माध्यम इंडियन आर्मी को इशरत की तस्वीर दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी इसके बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने भी उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया। पूरे 24 घंटे के बाद वो इशरत के घर पहुंचे और उन्हें उनके सेलेक्ट होने की खूशखबरी दी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनकी टीम क्या कमाल करती है। हम सभी की दुआएं इशरत के साथ है। 

Desk Team