देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में इजराइल के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड दो अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा प्रदेश है। उन्होंने राज्य की आन्तरिक एवं बाह्य सुरक्षा के दृष्टिगत आधुनिक संचार प्रणाली के क्षेत्र में तकनीकि सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं कृषि विकास के क्षेत्रा में भी सहयोग पर चर्चा की।
उन्होंने कमांडो, वीइआईपी सुरक्षा, एण्टी ड्रोन, सर्विलांस एवं वेपन्स ट्रेनिंग से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में इजराइल की अपनी तकनीकि दक्षता है। उन्होंने इन उपकरणों एवं उनकी तकनीकी प्रशिक्षण के सम्बन्ध में इजराइल के प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजराइल यात्रा का भी उल्लेख करते हुए प्रदेश हित में विभिन्न विषयों पर सहयोग की अपेक्षा की। इजराइल प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष योशी हार्ले ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग हेतु वे शीघ्र ही प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, आईजी जी.एस.मर्तोलिया, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार नरेन्द्र सिंह, इजराइल के भारतीय प्रतिनिधि मिगलानी एवं राजीव मेहंदी आदि उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



