आप और हम सभी ने अपने बड़े-बुजुर्गों को भोजन करने के बाद अक्सर गुड़ खाने की सलाह देते हुए सुना होगा। वो इस वजह से क्योंकि गुड़ का सेवन करना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां क्योंकि गुड़ का सेवन करने से केवल सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा और खूबसूरती में भी निखार आता है।

गुड़ हमें कई सारी बीमारियां होने से बचाता है। इसके साथ ही गुड़ का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। जरूरी बात यह है गुड़ बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं गुड़ आपको किस तरह से खूबसूरत बनाने में आपकी सहायता करता है।

1.बालों को बनाए घना
गुड़ का सेवन करने से आप अपने बालों को घना और खूबसूरत बना सकते हैं। बालों पर लगाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी,दही और पानी मिलाकर हेयर पैक तैयार कर लें। अब इस पैक का इस्तेमाल बाल धोने से करीब एक घंटे पहले करें। इसके बाद आप हेयर वॉश कर लें। इससे आपके बाल घने तो होंगे ही साथ ही मुलायम और चमकदार भी होंगे।

2.चेहरे की झुर्रियां करे रफा-दफा
जैसे-जैसे उम्र होती है चेहरे पर झुर्रियां आना लाजमी है। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रैडिक से लडऩे में सहायक होते हैं। इसलिए रोजाना गुड़ खाएं। इससे आपको झुर्रियों की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।

3.करे दाग धब्बे का सफाया
नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से चेहरे पर दाग धब्बे की परेशानी नहीं होती है। आप चाहें तो इसका फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पैक को तैयार करने के लिए आप 1 चम्मच गुड़ में 1 चम्मच टमाटर का रस,आधा नींबू,चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गर्म टी मिलाएं। इसके बाद इस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल करें और करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें।

4.होता है नेचुरल क्लींजर
गुड़ में ढेर सारे मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। वैसे नियमित गुड़ का सेवन करने वाले लोगों को कब्ज की पेरशानी नहीं होती है। पेट साफ होगा तो स्किन पर अपने आप ग्लो नजर आ जाएगा। आप भी गुनगुने पानी या फिर चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर इसका रोजाना सेवन करें।

5.खून साफ करने में सहायक
खून साफ नहीं होने की वजह से भी हमें कई स्किन प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ता है। वैसे गुड़ का सेवन करने से खून साफ होता है और यह हमें एनीमिया से बचाता है।

इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करें। जो लोग डायबिटीज से पीडि़त हैं उन्हें गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूरी लेनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



