बर्फ में दबे शख्स की सेना के जवानों ने ऐसे जान बचाई, वायरल वीडियो

Summary :

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। इस मौसम में भी भारतीय सेना के जवान लोगों को बचाते नजर आ रहे हैं। पूरा देश उनके हौसले और जुनून

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। इस मौसम में भी भारतीय सेना के जवान लोगों को बचाते नजर आ रहे हैं। पूरा देश उनके हौसले और जुनून के आगे गर्व कर रहे हैं। बीते मंगलवार को तारिक इकबाल नाम के एक शख्स को सेना के जवानों ने बचाया है। 
जम्मू-कश्मीर के लाचीपुरा में बर्फबारी के दौरान शख्स बर्फ में दब गया था। सेना के जवानों ने बर्फ से इकबाल को निकालकर जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से इकबाल को डिस्चार्ज कर दिया गया। इकबाल को बर्फ से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
इस मामले में पुलिस और रक्षा सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक और घटना हुई जिसमें 6 सैनिक और कई नागरिक मरे गए थे। उन्होंने कहा कि कोई भी सैनिक बचाव अभियान चलाने के बाद नहीं बचाया गया। 

कई घटनाएं एक के बाद एक लगातार हुईं
पुलिस ने कहा कि हिमस्‍खलन गांदरबल जिले के गगनगिर इलाके में हुआ और उसमें पांच नागरिकों की मृत्यु हो गई।  उस घटना में चार लोगों को बचाया गया। जबकि एक व्यक्ति की मौत बांदीपोरा जिले के गुरेज में हो गई। एक 29 साल के बीएसएफ जवान की चौथी घटना में मौत हो गई। साथ में छह लोगों को बचा लिया गया। 
सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कांस्टेबल को नहीं बचा पाए। जवान पश्चिम बंगाल के जलगपाईगुड़ी जिले का रहने वाला है और 2011 में बीएसएफ में शामिल हुआ था। सीमा सुरक्षा बल को पाकिस्‍तान के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए सेना की ऑपरेशनल कमांड के तहत एलओसी पर तैनात किया गया है। 

Desk Team