गर्मियों के दिनों में अक्सर बाल बेजान और हेयर फॉल होने की शिकायत होती है। बालों की ऐसी हालत गर्मी के मौसम में नमी कम होने की वजह से होती है। इसके अलावा भी गर्मियों में डैंड्रफ,बालों का झडऩा और स्कैल्प की परेशानी भी होती है।

गर्मी के मौसम में चलने वाली तेज हवाएं बालों की नमी को बिल्कुल खत्म कर देती हैं और बालों की परेशानी को बढ़ा देती हैं। लेकिन अब आपको आपने बालों की और टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया है कि आप गर्मी के मौसम में अपने बालों की कैसे केयर कर सकते हैं। तो आइए जान लीजिए आप भी।

1.बालों में करें ऑयल मसाज
जावेद हबीब का कहना है कि बालों में ऑयलिंग करना सबसे जरूरी होता है। तेल लगाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है जिससे बालों का रुखापन दूर होता है। ऑलिव ऑयल,सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल से बालों में मालिश करने से आपके बाल हेल्दी बने रहते हैं।

2.शैंपू के बाद लगाएं कंडीशनर
बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा शैंपू करने के बाद कंडीशन लगाएं। ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहती है और बाल शॉफ्ट हो जाते हैं। इसके अलावा कंडीशनर लगाने से बाल धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी बच जाते हैं।

3.बालों को धोएं ठंडे पानी से
जावेद हबीब ने बताया कि बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल कभी भी रुखे नहीं होंगे साथ ही बालों में नमी बरकरार रहेगी। ठंडा पानी आपके स्कैल्प को मजबूत बनाता है और क्यूटिकल्स को बंद करने में आपकी सहायता करता है।

4.नहीं करें गीले बालों पर ब्रश
जावेद हबीब ने यह भी बताया कि बालों को शैंपू करने के बाद उसे ब्रश ना करें। क्योंकि ऐसा करने से बाल ज्यादा टूटते हैं क्योंकि गीले बाल अधिक खिंचते हैं।

इसलिए हमेशा ध्यान रखें बालों का हल्का सा सूख जाने के बाद ही बालों पर ब्रश करें और बालों को सुलझाते समय अपनी अंगुलियों का इस्तेमाल करें।


Download Android App
Download iOS App



