खाने और नींद तो मानों साथ-साथ चलते हैं। खाते ही लोगों को नींद आने लगती है, चाहे फिर वो अपने घर में हो या फिर ऑफिस में हो। खासतौर पर अपना मनपसंद खाना खाने के बाद तो लोगों को एक नींद लेने की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है। ऐसे में एक रेस्तरां ने एक स्पेशल ऑफर निकाला है जिसमें वो रेस्तरां में आने वालें लोगों को खाने के बाद झपकी लेने के लिए एक कंफर्टेबल रूम भी दे रहे हैं।

आज हम आपको दुनिया के ऐसे अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने के बाद लोगों के सोने के लिए कमरें की भी व्यवस्था की गई है। जी हां ये रेस्टोरेंट जार्डन की राजधानी अम्मान में है। अम्मान का मुआब रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को देश के नेशनल डिश खाने के बाद झपकी लेने का मौका दे रहा है। जॉर्डन की नेशनल डिश का नाम मनसफ है जिसकी गिनती ‘हैवी मील’ में होती है।
.jpg)
हाई फैट इंग्रेडिएंट्स वाले इस डिश को खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है और इसी वजह से मुआब रेस्टोरेंट ने लोगों के लिए बेड लगाए हैं ताकि वो नेशलन डिश मनसफ का मजा लेने के बाद आराम से सो सके। इससे पहले मनसफ लवर्स अपनी फेवरेट डिश को ज्यादातर अपने घर पर ही खाते थे ताकि वो इसे खाने के बाद एक आरामदायक नींद ले सके। मगर अब वो आराम से इस रेस्टोरेंट में दिल खोलकर इस डिश का लुफ्त उठा पाएंगे।

रेस्टोरेंट में बिस्तर लगाने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, रेस्टोरेंट के मालिक के बेटे मुसाब मुबेदीन ने बताया कि ‘रेस्टोरेंट में बिस्तर लगाने का आइडिया मजाक से शुरू हुआ, लोगों की सलाह थी कि रेस्टोरेंट की सजावट में बेड होने चाहिए, ताकि मनसफ खाने के बाद लोग आराम से झपकी ले सकें। इतना ही नहीं कुछ ग्राहकों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से सोने के लिए रेस्टोरेंट में बेड रखने के लिए तक कह डाला, इसलिए रेस्टोरेंट ने एक अलग सेक्शन बनाकर, वहां बेड लगा दिए हैं। बेड लगने के बाद तो अब लोग मनसफ खाने के बाद सच में ही यहां पर झपकी लेने लगे हैं।’

बता दें कि मनसफ लैम की मीट और चावल से बनी एक ट्रेडिशनल डिश है जिसे ढेर सारे घी में बनाया जाता है। इन सभी चीजों से मिलकर बनी रेसिपी लोगों को बहुत पसंद आती है और ये लोगों के लिए नींद लेने और थकान मिठाने का शानदार तरीका भी है। ये रेस्टोरेंट इस समय दुनियाभर में फेमस हो रहा है जहां अपने ग्राहकों के लिए झपकी लेने की लिए बिस्तर लगा दिए है जहां पर लोग आराम से सो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



