भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है और हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक शख्स ने नकली सीसीटीवी कैमरा बनाकर चोरों को बेवकूफ बनाने का अनोखा तरीका दिखाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस जुगाड़ को सलाम कर रहे हैं।
भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जहां शख्स की करतूत पर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। शख्स ने चोर को बेवकूफ बनाने के लिए जो तरकीब निकाली वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घर के दरवाजे के ऊपर साइड पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उसके पीछे उसकी वायर भी लगी हुई है। लेकिन वो कहावत है न कि जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ। दरअसल, वीडियो में दिख रहा ये कैमरा असली का नहीं है बल्कि कार्डबोर्ड पर एक 3D प्रिंट कराया गया नकली कैमरा है। इसे देखकर किसी को भी यही लगेगा की यह एक असली का सीसीटीवी कैमरा है। ऐसा खासकर चोरों को बेवकूफ बनाने के लिए किया है। जो कोई भी इसे देखेगा उसे यह बिल्कुल असली का कैमरा ही दिखेगा।
Viral Video: 40 फुट ऊंची लहरों ने हिला कर रख दी लग्जरी क्रूज शिप, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
यहां देखें वायरल वीडियो
Source: @theindiansarcasm (instagram)
वायरल वीडियो को @theindiansarcasm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “धोखा प्रो मैक्स”। हालांकि यह वीडियो कब और कहां की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो कोई भी इसे देख रहा है वो शख्स के इस खतरनाक जुगाड़ को सलामी दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App



