कुछ ही समय बाद नया साल आने वाला है कहा जाता है कि जिस तरह सुबह की अच्छी शुरुआत से पूरा दिन अच्छा रहता है, ठीक उसी तरह साल का पहला दिन शुभ हो तो पूरा साल अच्छा रहता है। हर कोई नए साल में खुशहाली और तरक्की की उम्मीद कर रहा है ऐसे में अगर नए साल की शुरुआत में कुछ उपाय कर लिए जाएं तो पूरा साल शुभ हो जाएगा।

साल के पहले दिन घर के पास या किसी भी मंदिर जरुर जाएं और पूजा करें।
घर में सुख समृद्धि को बढ़ने के लिए जान लीजिये पहला उपाय- तांबे के लोटे में पानी भरे और उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल लें। इसके बाद ये पानी शिवलिंग पर चढ़ाएं. जल चढ़ाते समय ऊँ महादेवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।
आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते है तो करे ये उपाय – चांदी का लोटा लें और उसमें कच्चा दूध भरें, इसके बाद दूध में शकर, दही, घी, शहद मिलाएं। ये पंचामृत शिवलिंग पर चढ़ाएं. मंत्र ऊँ रुद्राय नम: का जाप 108 बार करें।

किसी गरीब व्यक्ति को सवा पांच किलो गेहूं दान करें। पूरे साल आपके ऊपर माँ अन्नपूर्णा की कृपा रहेगी।
शिवजी के वाहन नंदी यानी किसी बैल को हरी घास खिलाएं। किसी गाय की भी घास या रोटी खिला सकते हैं। ऐसा करने से साल भर धन की बरकत रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



