इस कपल ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट के जरिए CAA और NRC के विरोध का अनोखा तरीका निकाला

Summary :

इस समय जहां पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आग बबूला हो रहा है। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी है जो इसके विरोध काफी ज्यादा हिंसक बर्ताव करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस समय जहां पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आग बबूला हो रहा है। वहीं कई सारे लोग ऐसे भी है जो इसके विरोध काफी ज्यादा हिंसक बर्ताव करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में केरल के एक कपल ने नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के खिलाफ नाराजगी दिखाते हुए एक अलग तरीका अपनाया है। इस कपल ने नो एनआरसी और नो सीसीए वाली तख्तियां पकड़कर अपना प्री वेडिंग फोटोशूट कराया है।
कपल की तस्वीरें हुई वायरल…

इस फोटोशूट को First look photography नाम दिया गया है। यह फोटोज 18 दिसंबर के दिन इस फेसबुक पेज ने शेयर किया था। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह प्री वेडिंग फोटोशूट केरल के तिरुवनन्तपुरम के रहने वाले जीएल अरुण और आशा शेखर का है। इस कपल की शादी 31 जनवरी 2020 को होनी है। इस कपल की हर एक फोटोशूट की हर तस्वीर पर सव द डेट दोनों का नमा और शादी की तारीख लिखी हुई है। 

लोगों ने कि इस कपल की तारीफ… 



Desk Team