रतन टाटा भी प्रेग्नेंट हथिनी की दर्दनाक मौत पर भावुक, पोस्ट साझा करके कहा- होना चाहिए न्याय

Summary :

केरल के मल्लपुरम से एक दर्दनाक खबर ने पूरे देश को झंगझोर कर रख दिया है। दरअसल वहां पर एक गर्भवती हथिनी की मौत हुई है। हथिनी की मौत के बाद उसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा

केरल के मल्लपुरम से एक दर्दनाक खबर ने पूरे देश को झंगझोर कर रख दिया है। दरअसल वहां पर एक गर्भवती हथिनी की मौत हुई है। हथिनी की मौत के बाद उसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा के लिए आर्टिस्ट, बिजनेसमैन, नेता, सेलेब्रिटिज, क्रिकेटर्स आदि से लेकर आम जन तक सोशल मीडिया पर लगातार मांग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ लोगों ने विस्फोटक भरा अनानास उस गर्भवती हथिनी को खिला दिया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। 
जब उस हथिनी ने अनानास खाया तो वह उसके मुंह में फट गया जिससे वह घायल बुरी तरीके से हो गयी और वेलियार नदीं में वह तीन दिनों तक खड़ी रही। उस गर्भवती हथिनी दर्द में अपने मुंह और सूंड को पानी के भीतर रखे हुए रही थी। इस दुनिया को अलविदा अब वह हथिनी कह गयी। उस गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत पर मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा ने भी एक भावुक पोस्ट लिखा है। 
पोस्ट में रतन टाटा ने क्या लिखा?

ट्विटर पर रतन टाटा ने 3 जून को ट्वीट करते हुए लिखा, मैं यह जानकर दुखी और हैरान हूं कि कुछ लोगों ने एक बेकसूर गर्भवती हथिनी को पटाखे भरा अनानास खिलाकर मार दिया। भोले भाले जानवरों के प्रति इस तरह का आपराधिक रवैया ठीक वैसा ही है जैसे किसी इंसान की इरादतन हत्या। न्याय होना चाहिए। रतन टाटा के इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया। 
इस पर एक्शन लिया पेटा ने भी 

इससे बेहद दुखी हूं 

ये भालू ज्यादा समझदार है इंसानों से 

लिया जाए सख्त एक्शन 

माफ कर देना 

शर्मिंदा हो गई मानवता 

माफ नहीं करेगी उन्हें कुदरत 

क्या देखा और क्या पाया 

दुखद है ये 

केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मामले गंभीरता को देखते हुए कहा, केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की हत्या को बहुत ही गंभीरता से लिया है। हम मामले की गहराई से जांच और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि पटाखों को खिलाया जाए और जान ली जाए। बता दें कि अपराधियों की सूचना देने पर एक संस्था ने 1 लाख का इनाम रखा है तो वहीं दूसरी संस्था ने 50 लाख रुपये इनाम रखा है। 

Desk Team