इस स्कूटी सवार महिला ने बस ड्राइवर के होश लगाए ठिकाने बीच सड़क पर चौड में खड़ी रही

Summary :

हाल ही में केरल की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि महिला स्कूटी पर सवार है

हाल ही में केरल की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि महिला स्कूटी पर सवार है,लेकिन फिर क्यों महिला की तारीफें की जा रही है शायद इसके पीछे की वजह जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे।
 जी हां इस वायरल वीडियो में दिख रहा है महिला सड़क के दाई और अपनी स्कूटी पर सवार है वहीं सामने से एक बस ड्राइवर आ रहा है जो बिल्कुल गलत दिशा में बस ड्राइव कर रहा है। बस फिर क्या था महिला अपनी शानदार ट्रिक को अजमाते हुए इस बस ड्राइवर को सही लेन में ले आती है।
ये महिला अपनी स्कूटी पर सवार है और इतनी बड़ी बस के आगे बहुत छोटी सी नजर आ रही है। वो सड़क पर अपनी जगह छोडऩे का नाम ही नहीं ले रही थी। इसके बाद बस वाले को अपनी गलती का अहसास हुआ जिसके बाद वो डर गया और उसने अपनी बस सीधी लेने पर चलाई। 
सड़क पर मौजूद लोग इस दृश्य को देख काफी ज्यादा हैरान हुए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर@TheGhostRider31 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है जब आप सही होते हैं तो यह आपको बहुत अलग तरह का माइट देता है। देखें दक्षिण में एक महिला स्कूटी पर सवार है वो एक  गलत बस ड्राइवर को रास्ता देने के लिए अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। #गर्ल पावर #बाइकरलाइफ #बाइकरगर्ल।
वैसे जो भी हो इस वीडियो ने यह साबित कर दिखाया है कि जब आप सही होते हैं तो आपको ग्राउंट पर डाटे रहना बहुत जरूरी है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्थिति कितनी भयावह है। 
इतना ही नहीं सड़क पर मौजूद लोग इस महिला को देख कर खौफ खा रहे हैं। अब इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस बहादुर महिला की प्रशंसा कर रहे हैं। क्योंकि इस महिला ने बस ड्राइवर को सही लेन में बस ड्राइव करने का अच्छा खासा सबक सिखा दिया है। 
 ट्विटर पर लोगों ने की जमकर तारीफ…



Desk Team