क्या आप जानते हैं? ऋषियों ने क्यों मना किया इन दिनों बाल और नाखून काटने के लिए

Summary :

जैसा कि आप और हम सभी लोगों को मालूम है कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिन बाल और नाखून काटने को मना किया जाता है।

जैसा कि आप और हम सभी लोगों को मालूम है कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिन बाल और नाखून काटने को मना किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन तीन दिनों के लिए ही क्यों बाल और नाखून काटने का निषेध है। तो आइए आज हम आपको बताने वाले हैं इन सभी चीजों के पीछे के वैज्ञानिक कारणों के बारे में।

तो इस वजह से मना किया जाता है इस दिन नाखून और बाल काटने को

वैज्ञानिक अनुसंधानों के मुताबिक इंसान के शरीर में उंगलियों के अग्र भाग तथा सिर अत्यंत संवेदनशील होते हैं और इनकी सुरक्षा क्रमश:कठोर नाखूनों और बालों से ही होती है। अंतरिक्ष विज्ञान और ज्योतिष के अनुसार मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिन ग्रह एंव नक्षत्रों की दशाएं तथा ब्रह्माण्ड से आने वाली अनेक अतिसूक्ष्म किरणें व्यक्ति के शरीर और सिर पर संवेदनशील प्रभाव डालती है।

कहा जाता है कि मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिन बाल या फिर नाखून काटने से मनुष्य के शरीरमें कई प्रकार के रोग उत्पन्न होने का खतरा रहता है। इसी वजह से ऋषि-मुनियों ने मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिल बाल और नाखून काटने तथा शेविंग बनाने से मना किया है।

वहीं ज्योतिष के मुताबिक मंगलवार के दिन मंगल देव का दिन है जो कि हमारे खून में रहता है और इसी खून से बालों की उत्पत्ति होती है। वहीं गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन है और उनका संबंध हमारी बुद्घि से है। इसी तरह शनिवार शनिदेव का दिन है जिनका संबंध हमारे शरीर की त्वचा से होता है।

 इसलिए कहा जाता है कि मंगलवार,गुरुवार और शनिवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए क्योंकि इन ग्रहों से संबंधित हमारे शरीर के अंगों पर बेकार असर डालते हैं जिससे हमारे शरीर में बीमारियों का घर बनने लग जाता है।

इन सभी चीजों से बचने के लिए हमेशा ध्यान रखें की बताए गए इन तीन दिनों में बाल और नाखून नहीं काटे।  किंतु आप सप्ताह के बचे हुए चार दिन सोमवार,बुधवार,शुक्रवार और रविवार किसी भी दिन बाल और नाखून काट सकते हैं उसके कोई दोष नहीं होता।

पुणे के इस मंदिर में कुत्ता मिलाता है भजन मंडली के साथ सुर से सुर, वीडियो वायरल

Desk Team