दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं निकलने के मद्देनजर कांग्रेस अब राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करने की तैयारी में है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक उम्मीदवारों की घोषणा अगले 48 घंटों के भीतर की जा सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सातों सीटों पर बड़े नामों को उतारा जाएगा।
चर्चा यह भी चल रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कपिल सिब्बल को चांदनी चौक और अजय माकन को नयी दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है।
PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना , कहा – कांग्रेस जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुकी है
इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली से राजकुमार चौहान अथवा राजेश लिलोठिया के नामों की चर्चा है।
कांग्रेस दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीटों पर भी कुछ बड़े नामों पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में गठबंधन चाहती है तो आप दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तालमेल पर जोर दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



