विटामिन सी की खान अनानास का खाने में एकदम लाजवाब होता है। इस फल की एक खासियत यह भी है कि यह फल सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन और उपयोग से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अनानास में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते है।

1.पिम्पल्स को दूर करे

कील मुंहासे का इलाज करने के लिए अनानास सबसे बेहतर माना जाता है। इस फल में विटमिन सी और ब्रोमेलैन दोनों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसी वजह से अनानास से एक्ने का इलाज करने में मदद मिलती है। ब्रोमेलैन एक एंजाइम है जो त्वचा को सॉफ्ट बनाने और सूजन को कम करने का काम करता है। वहीं अनानास के जूस को पीने से बॉडी में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होता है, जो स्किन को फ्लेक्सिबल बनाए रखता है। इसी तरह, विटामिन सी और अमीनो एसिड सेल्स और टिशू की मरम्मत में मदद करता है।
2. स्किन को फ्लॉलेस बनाता है

बेदाग स्किन पाने के लिए पाइनएप्पल आपकी स्किन के लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसमें मौजूद नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट स्किन की रंगत को निखारने और बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में सहायता करते हैं। आप इसे सीधा स्किन पर भी अप्लाई कर सकती हैं, इसके लिए एक अनानास को रिंग के आकार में काट लें। इसके बाद, अनानास का एक टुकड़ा और दो बड़े चम्मच नारियल का दूध मिक्सर में डालें। फिर इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अच्छे से चेहरे को साफ करें।
3. नाखूनों को बनाए हेल्दी

हाथों को आकर्षित बनाने के लिए नेल्स की अहम भूमिका होती है। ऐसे में पाइनएप्पल के सेवन से आप चमकदार नाखून पा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके क्यूटिकल्स हैं, तो संक्रमित क्षेत्र पर दो बड़े चम्मच अनानास के रस और एक अंडे की जर्दी को मिलाकर लगाएं। इसको करीब पांच मिनट के लिए लगाकर ऐसे ही छोड़ दे। अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होने से ये नैचुरल सॉफ्टनर की तरह काम करता है।
4. फटी एड़ियां होंगी ठीक

गर्मियों में कई लोग घर में मोज़े और चप्पल पहनने से दूरी बनाए रखते हैं ऐसे में वह फटी एड़ियों के शिकार हो जाते हैं। बाद में इन इस तरह की एड़ियों में दर्द तो होता ही है साथ ही ये खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए अनानास बेहतर ऑप्शन है। इसके लिए आप अनानास के गुदे में शक्कर मिलाएं और एड़ियों पर लगाएं।


Download Android App
Download iOS App



