जानें कोरोना वायरस से लड़ने में सैनिटाइजर या साबुन दोनों में से क्या है बेहतर?

Summary :

इस समय कोराना वायरस के जबरदस्त आतंक से हर दूसरा इंसान बहुत परेशान हो गया है। वहीं अब इस खतरनाक बीमारी से अपने बचाव के लिए लोग काफी सावधानियां बरत रहे हैं।

इस समय कोराना वायरस के जबरदस्त आतंक से हर दूसरा इंसान बहुत परेशान हो गया है। वहीं अब इस खतरनाक बीमारी से अपने बचाव के लिए लोग काफी सावधानियां बरत रहे हैं। खुद को संक्रमण की चपेट में आने से बचाने के लिए लोग हैंड सैनिटाइजर और साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस सबसे ज्यादा किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ मिलाने से ज्यादा फैल रहा है।
वहीं जो लोग कामकाज में जरा व्यस्त हैं ऐसे में वो बिना पानी का इस्तेमाल किए हुए सैनिटाइजर का यूज कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में यूके की एक यूनिवर्सिटी ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और बताया हैंड सैनिटाइजर की जगह साबुन का  प्रयोग करना ज्यादा बेहतर होगा। 
यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के प्रोफेसर ने इस बात का दावा किया है कि कोरोना वायरस से अपना बचाव करने के लिए साबुन से हाथ धोना ज्यादा प्रभावशाली है,क्योंकि साबुन में मौजूद केमिकल वायरस में मौजूद लिपिड का खत्मा कर देता है और इससे बैक्टीरिया का प्रभाव भी न के बराबर हो जाता है। 
वहीं साबुन में फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व पाए जाते हैं जिन्हें एम्फिफाइल्स कहा जाता है। वैसे ये वायरस की बाहरी परत को दूर हटा देता है। वहीं प्रोफेसर ने यह भी बताया कि करीब 20 सेकेंड तक अच्छे से हाथ धोने से वायरस में मौजूद चिपचिपा पदार्थ भी दूर हो जाता है। 
वहीं एक अन्य जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोध में भी पाया गया है कि कोरोना वायरस से लडऩे में सैनिटाइजर के मुकाबले साबुन ज्यादा प्रभावशाली है। 
क्योंकि सैनिटाइजर लिक्विड या जेल फॉर्म में पाए जाते हैं और यह बैक्टीरिया को ठीक ढंग से मार नहीं पाता है। बता दें कि कोरोना वायरस में केवल वही सैनेटाइजर काम करेगा जिसमें एल्कोहल की मात्रा ज्यादा होगी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देख WHO ने भी इसे अब एक बड़ी महामारी घोषित कर दिया है। 

Desk Team