गिलहरी अपने बच्चों को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ी, वीडियो में देखें आखिर में क्या हुआ

Summary :

सोशल मीडिया पर कोबरा और गिलहरी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक गिलहरी अपने बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से लड़ रही है। ट्विटर पर यह वीडियो

सोशल मीडिया पर कोबरा और गिलहरी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक गिलहरी अपने बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से लड़ रही है। ट्विटर पर यह वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर दंग रह गए हैं। बता दें कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कोबरा के हमलों से गिलहरी बचने की पूरी कोशिश करती दिख रही है। 
आईएफएस अधिकाराा के मुताबिक, कोबरा से जानवर अपने बच्चों को बचाने के लिए लड़ रहा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्‍शन में लिखा, मां का प्यार असीमित है और अंतिम सांस तक कभी नहीं मिटता। यह अपने बच्चों की रक्षा के लिए शक्तिशाली कोबरा के साथ लड़ाई में एक गिलहरी मां की ताकत को समझाता है। 

इस वीडियो में गिलहरी शुरुआत में दिखाई देती है और कोबरा को भगाते हुए नजर आती है। हालांकि वापस कोबरा चला जाता है लेकिन वह वापस से आ जाता है। उसके बाद वह वापस आकर गिलहरी पर हमला करता है। कोबरा के हमले से बचने के लिए गिलहरी अपनी पूंछ का उपयोग करती है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को पसंद किया है साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 
ऐसे कमेंट्स किए ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो पर

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team