भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है रक्षाबंधन त्यौहार,इस खास पर्व पर हर एक भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। इस साल राखी का त्यौहार 3 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय तिलक भी लगाती है। वैसे हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले माथे पर तिलक लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और खास बात ये तिलक विजय का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से दिन भाई को तिलक करते समय कुछ खास बातों का ध्यान अवश्य रखें। इससे आपके भाई की तरक्की के साथ-साथ अन्य कई लाभ भी होंगे।

1.होगा स्वास्थ लाभ
रक्षाबंधन पर माथे पर तिलक लगाते वक्त कुमकुम के साथ इसमें थोड़ी सी हल्दी जरूर मिला लें। ऐसा करने से भाग्य वृद्धि होती है,दरअसल हल्दी लगाने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा स्वास्थ लाभ भी होता है।

2.होगा पापों का नाश
मान्यता के अनुसार चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है तिलक लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं।

3.भाई के काम में तरक्की
राखी के पर्व पर श्वेत चंदन, लाल चंदन, कुमकुम, भस्म आदि से भाई तिलक लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है इसके साथ ही उस पर आपको चावल के दाने भी लगाने चाहिए। ऐसा करने से भाई की तरक्की होगी।

4.मस्तक के बीच तिलक
हमेशा ध्यान रखें तिलक को मस्तक के बीच में ही लगाएं। क्योंकि यह स्थान छठी इंद्री का होता है और इसी से व्यक्ति को नाम और शोहरत दोनों चीज़ें हासिल होती हैं।

5.मानसिक तनाव से मुक्ति
माथे के बीच जहां आप तिलक लगाते हैं वो अग्नि चक्र कहलाता है। यहीं से पूरे शरीर में शक्ति का संचार होता है। इस कारण रक्षाबंधन पर चंदन का तिलक लगाने से मन शांत होता है और मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



