गर्मियों के मौसम में पड़ने वाली बारिश से उमस के कारण बाल झड़ने की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। हालांकि इन दिनों में बाल झड़ने की टेंशन ज्यादा नहीं लेनी चाहिए , क्योंकि बालों की सामान्य ग्रोथ साइकल होती है जो अक्टूबर तक बालों की जड़ें दोबारा आना शुरू हो जाएंगी। बारिश और उमस के मौसम में कुछ ऐसी खास बातें जिनका ख्याल आपको अवश्य रखना चाहिए ये आपको बालों को झड़ने से बचा सकते हैं।

1.बालों को तैलीय होने से बचाने के लिए शैम्पू करना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब बाल गीले होते हैं तो भारी हो जाते हैं इसलिए जो बाल निकल रहे होते हैं वो झड़ जाते हैं, इससे शैम्पू जरूरी है।

2.इन दिनों खूब सारा पानी पीएं। क्योंकि पानी आपके शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। पानी से न सिर्फ त्वचा बल्कि बाल भी अच्छे होते हैं।

3.बालों को एक दिन छोड़कर एक दिन शैम्पू से धोएं। हमेशा बालों के लिए बड़े दातों वाली कॉम का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल सुलझाते वक्त टूटेंगे नहीं।

4.बालों को उमस, सूरज की किरणों और गंदे पानी से बचाने के लिए स्कार्फ या हैट पहनें। वहीं रूसी का इलाज करने के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार एंटीफंगल शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5.बालों में शैम्पू करने से पहले नारियल तेल से अच्छे से बालों की मसाज करें। जब बाल गीले हों तो उन्हें बांधें नहीं बल्कि कुछ देर खुला रखें।


Download Android App
Download iOS App



