न्याय के देवता के रूप में भी शनिदेव को जाना जाता है। हालांकि उन्हें सबसे क्रोधित देवता के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि मकर में शनि 24 जनवरी को प्रवेश करेंगे। कई लोग शनि के मकर में प्रवेश करने को अशुभ मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शनिदेव उन्हीं लोगों पर अपना क्रोध निकालते हैं जो अन्याय करते हैं। इसलिए यह स्थिति उन लोगों के लिए अशुभ होती है।

बता दें कि मकर राशि में शनि 30 साल बाद प्रवेश कर रहे हैं जिसकी वजह से साढ़ेसाती कुंभ राशि वालों के लिए शुरु हो जाएगी। ऐसे में शनिदेव की तिरछी दृष्टि से बचने के लिए अपने कर्मों को बेहतर बनाते हुए आप कुछ खास उपाए शनिवार के दिन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
दीया जलाएं पीपल के पेड़ के पास

शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए पीपल के पेड़ के पास सूर्यास्त के समय दिया जलाएं। किसी भी मंदिर में पीपल के पेड़ के पास दीया सूर्यास्त के समय जलाने से शनि की महादशा खत्म हो जाती है।
तेल करें शनिवार को दान

शनिवार के दिन स्नान करने के बाद एक कटोरी तेल में अपना चेहरा देख कर उसे किसी भी गरी या जरूरत को दान में दे दें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल का दान शनिवार को करना अच्छा होता है।
जाप करें इस मंत्र को

कई लोग फूल और तेल का दान सुबह नहीं कर पाते हैं उनके लिए भी एक खास उपाए है जिससे वह शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए आप ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से एक सौ आठ बार करें ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और उनकी महादशा दूर होगी।
पूजा करें हनुमान जी की

हनुमान जी को शनिदेव ने वजन दिया था कि आपकी पूजा जो करेगा उस पर मेरी कृपा भी बनी रहेगी। यही वजह है कि शनिदेव की कृपा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। बता दें कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ चना बंदरों को खिलाना चाहिए। हालांकि बानर रूप में भी हनुमान जी की पूजा होती है।
इस रंग का फूल शनिदेव को चढ़ाएं

शनिदेव को मंदिर में जाकर नीले रंग का फूल की प्रतिमा पर चढ़ाएं। नीले रंग का फूल उन्हें बहुत पसंद है। शनि देव की कृपा भक्तों पर शनिवार के दिन दान-पुण्य से बनी रहती है। साथ ही अपना मन साफ रखना चाहिए। बिल्कुल भी अपने मन में गलत विचार नहीं लाएं और ना ही किसी पर अत्याचार करें। अगर आप दूसरों की मदद करते हैं तो आप पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
अत्याचार न करें जानवरों पर

अक्सर देखा गया है कि जानवरों पर भी लोग अत्याचार करते हैं और उन्हें अपने सामने कुछ नहीं समझते। जानवरों को लोग मारते, पीटते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। कानून की नजर में तो जानवरों काे प्रताड़ित करना दंडनीय होता है लेकिन शास्त्रों में भी यह पाप माना गया है। जो लोग जानवरों को प्रताड़ित करते हैं उन्हें शनिदेव कभी माफ नहीं करते।


Download Android App
Download iOS App



