चिया के बीज के 8 ऐसे चमत्कारिक फायदे जो नहीं सुने होंगे आज से पहले

Summary :

चिया बीज में कई सारे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमेंद होते हैं। जिसके बारे में शायद काफी कम लोग जानते होंगे।

चिया बीज में कई सारे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमेंद होते हैं। जिसके बारे में शायद काफी कम लोग जानते होंगे। चिया बीज देखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनके अनेकों बड़े-बड़े फायदे हैं। चिया बीज को साल्विया हिस्पानिका भी कहते हैं।
इसमें फाइबर,प्रोटीन,ओमेगा-3,फैटी एसिड और विभिन्न माइक्रोन म्यूटेंट्स होते हैं।बता दें की चिया सीड्स की फसल सबसे पहले मैक्सिको में हुई थी। ये पौष्टिक आहार का सबसे अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं छोटे से दिखने वाले इन चिया बीज कुछ बड़े-बड़े फायदो के बारे में। 

1.त्वचा के लिए फ़ायदेमंद 

चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेन्ट्स से भरपूर होते हैं। इसलिए ये स्किन के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से आप चेहरे पर पडऩे वाली झुर्रियों से निजात पा सकते हैं। 

2.पाचन क्रिया ठीक रखे 

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिसकी वजह से चिया बीज का रोजाना सेवन करने से हाजमा ठीक रहता है।

3. डायबिटीज़ में फ़ायदेमंद 

चिया सीड्स इंसुलिन लेवल को सामान्य रखते हैं इसलिए ये डायबिटीज वाले पेशेंट के लिए काफी लाभदायक होते है। 

 4.वज़न घटाने में सहायक

बता दें कि चिया सीड्स वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आपका काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद भी वेट लॉस नहीं हो पा रहा तो आपको इसके लिए चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए।

5.दिल संबंधी रोगों को दूर करने में लाभदायक 

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेन्ट्स की पर्याप्त मात्रा होने की वजह से यह हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में हमारी सहायता करता है और ह्दय संबन्धित सभी बीमारियों से हमारा बचाव करता है। 

6.शरीर में ऊर्जा रहती है

चिया बीज का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। जिससे की फैट भी कम होता है और शरीर चुस्त ,दुरूस्त और तंदुरूस्त रहता है। 

7.प्रेगनेंसी में कारगर

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए चिया सीड्स सबसे अच्छा पौष्टिक आहार है। इसके साथ ही चिया सीड्स का सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि चिया बीज एक मल्टीविटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। 

8.मांसपेशियां मजबूत रहती हैं

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेन्ट्स जैसे कैल्शिमयम,फास्फोरस,मैग्नीशियम,कॉपर,जिंक और नियासिन की काफी अच्छी मात्रा होती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

Desk Team