यह घरेलू औषधि पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं, दिलाती है इन परेशानियों से तुरंत छुटकारा

Summary :

हींग का नाम तो अपने एक बार नहीं बल्कि कई बार सुना ही होगा और तो यह आपके घर की किचन में इसका इस्तेमाल भी किया जाता होगा।

हींग का नाम तो अपने एक बार नहीं बल्कि कई बार सुना ही होगा और तो यह आपके घर की किचन में इसका इस्तेमाल भी किया जाता होगा। वैसे तो कच्ची हींग का स्वाद लहसुन की तरह होता है मगर जब इसे व्यंजन में पकाया जाता है तो यह स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। हालांकि आप बेशक इसका यूज एक मसाले के तौर पर करते हों,पर क्या मालूम है इससे होने वाले कुछ गजब के फायदों के बारे में..
अगर नहीं तो, बता दें हींग के बहुत ही लाजवाब फायदे पेट के लिए। हींग को पेट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हींग ही वो औषधि है जो पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। तो चलिए जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में…
इस बात में वैसे तो कोई दोराय नहीं की  हींग का इस्तेमाल भारतीय खान-पान में सदियों से होता आ रहा है और इसे एक आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर माना जाता है। मगर इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए नहीं तो ये आपके लिए हानिकारक भी सिद्ध हो सकता है। दरअसल हींग को आयुर्वेद में रेचक औषधि भी कहते हैं, जो हमारे पाचनतंत्र को साफ करने में सहायता करते हैं और मल के निकलने की क्रिया में भी सुधार करने में मदद करते हैं। 
1.नहीं फूलने देता पेट
हींग का सेवन करने से पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती। अगर रोजाना इसका खाने में इस्तेमाल किया जाये तो कभी भी पेट में गैस बनने या अपच की समस्या पैदा नहीं होती है।  
 
2.मासिक धर्म  
हींग का सेवन महिलाओं को भी नियमित रूप से करना चाहिए। क्योंकि इससे मासिक धर्म के वक्त होने वाले दर्द और मरोड़ की परेशानी में राहत मिलती है। 
3.बच्चों के लिए  फायदेमंद
हींग का उपयोग बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है यह बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। खाने के साथ हींग के प्रयोग से बच्चों का पेट साफ रहता है, साथ ही उनकी लंबाई बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 
4.अचानक पेट दर्द 
यदि आपके पेट में अचानक दर्द होने लगे तो ऐसे में आप दो चुटकी हींग लेकर उसे आधा चम्मच पानी में घोल लें। फिर उस पानी में रुई भिगाकर अपनी नाभि के ऊपर रखकर लेट जाएं। साथ ही उस पानी को पूरे पेट पर हल्के हाथों से लगा लें। ऐसा करने से आपको सिर्फ और सिर्फ 5  से 10 मिनट में आपको पेट दर्द से निजात मिल जाएगी।
5.कान दर्द में आराम 

आप चाहे तो हींग का उपयोग पेनकिलर के तौर पर भी कर सकते हैं। क्योंकि हींग कान दर्द में तुरंत राहत पहुंचता है। इसका इस्तेमाल आपको गर्म नारियल के तेल में करना होगा। ऐसा करने से आपको जल्द  कान के दर्द में जल्द आराम मिलेगा। 
नोट: ध्यान रखें कान में तेल डालने के लिए तेल ज्यादा तेज गर्म नहीं होना चाहिए।  

Desk Team