अचानक गोलगप्पे की रेहड़ी पर आया लंगूर, उसके बाद जो हुआ देखकर आ जाएगा मुंह में पानी

Summary :

आपने कभी किसी लंगूर को मौज से गोलगप्पे का आनंद लेते देखा है? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लीजिए, जिसने इंटरेनट की जनता को हैरान कर दिया है।

गोल-गप्पे और पानी पुरी जैसे नामों से पुकारे जाने वाले इस भारतीय डिश का दीवाना तो हर कोई है। भले ही गोल-गप्पों को भारत के हर प्रदेश में अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है लेकिन पूरे देश में इसे लोग चटकारे लेकर खाते हैं। पानी-पुरी सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि आदमी भी उतने ही चाव से खाते हैं, मगर इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर साफ हो गया है कि सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी पानी-पुरी के शौकिन हैं।
लंगूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें लंगूर इंसानों की तरह पानी-पुरी के मजे लेता दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में एक पानीपुरी वाले की रेहड़ी पर लंगूर आराम से बैठकर एक के बाद एक गोलगप्पे खाते जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात के एक इलाके टंकारा में बने दयानंद चौक का है।
वीडियो में लगूंर गोल-गप्पे के ठेले  पर बैठा दिख रहा है, उसकी बगल में गोल-गप्पे की प्लेट रखी हुई है। बंदर प्लेट से उठाकर गपागप गोलगप्पे खाए जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाते-खाते लंगूर के हाथ से गोलगप्पा गिर भी जाता है, तो वो उसको वापस उठाता है और खाने लगता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

दरअसल, हुआ ये था कि लंगूर अचानक गोलगप्पे के ठेले पर आकर बैठ गया। ऐसे में दुकानदार ने उसे भगाया नहीं बल्कि एक प्लेट में कुछ गोलगप्पे निकालकर उसके सामने रख दिए। फिर क्या… बंदर ठेले पर ही बैठे-बैठे गोलगप्पे का लुत्फ उठाने लगा। थोड़ी देर में बंदर को पानीपुरी खाते देखने के लिए ठेले के आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

बताया कि ये घटना गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा की है। अब ये क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।  वैसे इससे पहले एक गाय और बछ़ड़े का गोलगप्पे खाने का वीडियो इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिस पर लोगों ने खूब रिएक्शन भी दिए थे।  इस बार लंगूर का वीडियो सामने आया है।

Desk Team