गाय ने बच्चे की तरह इस तेंदुए को पाला, रोजाना रात को आता था चुपके से मिलने

Summary :

सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी मिनटों में वायरल हो जाता है। हालांकि यह कहना मुश्किल होता है कि क्या और कब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरगा। इसी बीच सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी मिनटों में वायरल हो जाता है। हालांकि यह कहना मुश्किल होता है कि क्या और कब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर गाय और तेंदुए की तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आईएफएस ऑफिसर सुशांता नंदा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर कुछ समय पहले पोस्ट किया था। 
सुशांता ने गाय और तेंदुए की साथ वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, शिकार और शिकारी एक साथ। कई रातों से तेंदुआ, गाय के पास आता था, क्योंकि इस गाय ने तेंदुए को एक मां की तरह पाला था। बता दें कि रोहित व्यास को उन्होंने इस तस्वीर का साभार दिया। सुशांता ने यह तस्वीर वडोदरा के अंतोली गांव की बताई। 

इस तस्वीर के पीछे क्या है कहानी 
हर कोई एक गाय और एक तेंदुए को इस तरह साथ में रहते हुए देखकर हैरान है। इनके पीछे क्या कहानी है वह भी जानना चाहता है। ऑनफॉरेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गाय और तेंदुए की यह तस्वीर साल 2002 में वायरल हुई थी। अंतोली गांव  में एक तेंदुआ, गाय से मिलने के लिए लोगों के सोने के बाद रोजाना जाता था। गाय के पास तेंदुआ आकर बैठ जाता था। उसके बाद अपने ही बच्चे को प्यार जैसे एक गाय करती है वैसे ही गाय उसकी गर्दन, कान को चाटती। 

तेंदुआ कुछ नहीं कहता था आसपास के जानवरों को

गाय के पास आकर जिस समय तेंदुआ बैठता था, उस समय बकरियां और अन्य जानवर भी कुछ ही दूरी पर बंधे होते थे। लेकिन कभी भी उन्हें नुकसान तेंदुआ ने नहीं पहुंचाया था। गाय के गले वह लगता, कुछ देर बैठता और फिर जंगल की ओर वह आराम करने के बाद चला जाता। 
जानवरों का व्यवहार बदल जाता है

वन अधिकारी एचएस सिंह ने तेंदुए और गाय की इस कहानी पर कहा कि जानवरों के व्यवहार में भी कई बार बदलाव आ जाता है। जब गांव में तेंदुआ पहली बार आया होगा और गाय ने उसे मां का प्यार पहली बार दिया होगा। इसी वजह से उससे मिलने के लिए वो अक्सर आने लगा। 

Desk Team