Vande Bharat Loco Pilots: कभी खचाखच लोगों से भरी ट्रेन तो कभी लोगों के बीच होते लड़ाई झगड़े, भारतीय रेल से जुड़ी ऐसी सैकड़ों (Vande Bharat Loco Pilots) वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आपको लोगों की भीड़ और उनके बीच होती लड़ाई दोनों का संगम साथ में देखने को मिल जाएगा।

बता दें कि ये कोई आम रेल का वीडियो नहीं बल्कि वंदे भारत ट्रेन का वीडियो है। इसके अलावा इसमें दिख रही भीड़ लोगों से नहीं बल्कि लोको (Vande Bharat Loco Pilots) पायलट से भरी है। जो ट्रेन चलाने के लिए लड़ रहे हैं।
ट्रेन चलाने के लिए भीड़े लोको पायलट
यह फुटेज आगरा से उदयपुर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh ने शेयर किया है। वीडियो में देखा (Vande Bharat Loco Pilots) जा सकता है कि वंदे भारत के पायलट केबिन में घुसने के लिए लोको पायलट की भीड़ बेताब है। कई लोग तो गेट पर लगी खिड़की के रास्ते से भी घुसते रहे हैं। जबकि कुछ लोग गेट खुल जाने के बाद अंदर घुस जाते है। क्लिप में जरूरत से ज्यादा लोगों को पायलट केबिन में एंट्री करते देखा जा सकता है।
Kalesh among Loco pilots to operate Vande Bharat Train
🎥: @JharkhandRail
pic.twitter.com/cjllmCEhLe— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 3, 2024
ये वीडियो @gharkekalesh ने पोस्ट किया है।
लोको पायलट के बीच लड़ाई का कारण
Vande Bharat Loco Pilots: एक रिपोर्ट के मुताबकि, पश्चिम–मध्य रेलवे, उत्तर–पश्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे ने अपने-अपने स्टाफ (Vande Bharat Loco Pilots) को ट्रेन चलाने का आदेश दिया हुआ है। ऐसे में तीन रीजन का स्टॉफ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर आए दिन इनके बीच मारामारी मची रहती है। इसकी वजह ये है कि अच्छी ट्रेनें चलाने से ही उनका इंक्रीमेंट या प्रमोशन लगता है। इसलिए रोजाना ट्रेन को लेकर लोको पायलट के बीच ‘मैं इसे चलाऊंगा, मैं इसे चलाऊंगा होता रहता है।’
वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शायद ऐसा पहली (Vande Bharat Loco Pilots) बार देखने को मिल रहा है की सरकारी कर्मचारी काम करने के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘बताओ सरकारी नौकरी वाले लड़ रहे की काम तेरा भाई करेगा’।


Download Android App
Download iOS App



