Loyalty Test Trend Viral Video: आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी कई वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे। जिसमें लोग तरह-तरह के ट्रेंड को फॉलो करते हैं, लेकिन कभी-कभी तो कुछ वीडियो इतनी वायरल हो जाती है कि यह हर किसी के फीड में आ जाती है। सोशल मीडिया पर कभी कोई नया ट्रेंड आता है, तो सभी लोग उस पर वीडियो बनाकर डालने लगते हैं और ये सब वायरल भी खूब होता है। कभी AI फोटो तो, कभी किसी यूनिक तरह के वीडियो का ट्रेंड चलता है।
लेकिन कुछ ट्रेंड आपको पसंद आते होंगे और कुछ आपका दिमाग खराब कर देते होंगे। अभी जो ट्रेंड चल रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए देखते हैं, आखिर? इस वीडियो में ऐसा क्या है।
Couple Loyalty Test Viral Video: लॉयल्टी टेस्ट के लिए हाथ पर गिराई गर्म चाय

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें नजर आता है कि लड़का और लड़की एक दूसरे का हाथ पकड़ कर खड़े हैं। अब लड़का एक कप चाय अपने और उसके हाथ पर गिराता है। इस दौरान अगर किसी ने भी हाथ नहीं हटाया तो वो लोयल है और हटा लिया तो वो लॉयल नहीं है। अब पीने वाली चीज से लोग लॉयल्टी चेक कर रहे हैं और इससे बड़ी पागलपंती क्या ही हो सकती है। कई लोग दोस्ती में भी इसी तरह से लॉयल्टी चेक कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। किसी भी रिश्ते की लॉयल्टी इस तरह चेक करके कुछ शाबित नहीं होता है। इस ट्रेंड को फॉलो करने से आपके शरीर को नुकसान भी हो सकता है। गर्म चाय से आपकी स्किन जल सकती है, इसलिए आप इस वायरल हो रहे ट्रेंड को बिल्कुल भी फॉलो न करें।
Social Media Viral Trend: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब एक नया TRENDING चल रहा है GF और BF के बीच LOYALTY चेक करने के लिए
आपको क्या ये चेक करने का तरीका अच्छा लगा 🤔🤔 pic.twitter.com/1ZwTNXZlxa
— Subhajit Das (@SantaniSubhajiT) January 7, 2026
जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इसे देखने के बाद यूजर्स ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। एक यूजर ने कमेंट किया, “ऐसे बेवकूफ लोगों के ही कई चक्कर चलते रहते हैं।” दूसरे ने लिखा, “ये तो सीधा टॉर्चर है, प्यार नहीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने इसे “आज की पागल पीढ़ी” बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।
कई लोगों का मानना है कि इस तरह के ट्रेंड युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहे हैं, जहां रिश्तों में भरोसे की जगह दिखावे और वायरल होने की होड़ ज्यादा हो गई है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं, तो @SantaniSubhajiT पर इसे पोस्ट किया गया है।




















