Oreshnik Hypersonic Missiles: रूस और यूक्रेन के बीच वर्ष 2022 से जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। जंग रोकने के लिए विदेशी हस्तक्षेप और शांति प्रस्ताव भी रखा गया था लेकिन दोनों तरफ से भीषण हमले जारी है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए घातक मिसाइल ओरेशनिक से हमला कर दिया है।
इस मिसाइल का प्रयोग रूस ना के बराबर करता है क्योंकि यह 5500 KM तक परमाणु हमला करने में सक्षम है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जमीन औऱ समुद्र से यूक्रेन के शहर में सटीक हमला किया गया है। इस मिसाइल के प्रयोग के बाद यह जंग और भीषण हो गई है जिससे माना जा रहा है कि यूक्रेन अब तबाह सकता है।
Oreshnik Hypersonic Missiles

रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला कर दिया है और जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के घर के पास हुए हमले का यह जवाब था। वहीं यूक्रेन ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि रूस ने 242 ड्रोन और 36 घातक मिसाइलों से हमला किया है जिसमें अंडरग्राउंड नेचुरल गैस स्टोरेज, एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग के ठिकानों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 4 लोग मारे गए है और 22 लोग घायल हो गए है।
Russia Ukraine War
यूक्रेन इस समय भीषण ठंड की मार झेल रहा है और रूस इसी का फायदा उठाना चाहता है। माना जा रहा है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के लीव शहर में कब्जा कर दिया है और जेलेंस्की ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील भी की है। अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर के पास हुए हमले के प्रयास का जवाब देते हुए रूस ने अपना ब्रहास्त्र चला दिया है और पौलेंड के पास के यूक्रेन शहर को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक और घातक मिसाइल ओरेशनिक का प्रयोग करने का दावा किया गया है।
Oreshnik Missile Range

रूस की ओरेशनिक मिसाइल सबसे घातक मिसाइल है और इसकी पहली टेस्टिंग वर्ष 2024 में यूक्रेन पर ही हमला करने के लिए की गई थी। बता दें कि इस मिसाइल की स्पीड आवाज की रफ्तार से 10 गुना अधिक है जिससे इससे रोकना नामुमकिन है। इस मिसाइल की रेंज में पूरा यूरोप आ सकता है इसकी रेंज 5000 KM है और यह परमाणु हथियार भी दागने में सक्षम है। यह घातक मिसाइल किसी भी शहर में तबाही मचा सकती है।
ALSO READ: ईरान के 50 शहरों में हिंसक प्रदर्शन, इंटरनेट ठप, एयरस्पेस बंद, अबतक 45 की मौत


Download Android App
Download iOS App



